औषधीय गुणों से भरपूर आंवला हमारे शरीर को कई समस्याओं से मुक्ति दिलाता है। अचार, मुरब्बा, जूस और पूर्ण के लिए प्रयोग किया जाने वाला आंवला स्किन और बालों के लिए भी लाभदायक है। जानते हैं इसके अन्य लाभ।
Image Credits : Shutterstock
इम्युनिटी मजबूत करता है
Image Credits : Shutterstock
विटामिन सी से भरपूर आंवले का सेवन करने से सीजनल कोल्ड.कफ से राहत मिल जाती है। दरअसल, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेटस शरीर के इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाते हैं और संक्रमणों से लड़ने की ताकत प्रदान करते हैं। आंवला शरीर को डिटॉक्स करके इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने में मदद करता हैं।
Image Credits : Shutterstock
याद्दाश्त बढ़ाते हैं फाइटोन्यूट्रिएंट्स
Image Credits : Shutterstock
आंवला में फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। जो फ्री रेडिकल से हमारी रक्षा करके मेमोरी को बढ़ाने में मददगसार साबित होते हैं। इसके सेवन से शरीर में नॉरपेनेफ्रिन का उत्पादन बढ़ने लगता है। ये एक प्रकार का न्यूरोट्रांसमीटर हैए जो डिमेंशिया जैसे रोग से हमारा बचाव करता है।
Image Credits : Shutterstock
कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाता है
Image Credits : Shutterstock
आंवला का जूस पीने से शरीर में कालेजन की मात्रा बढ़ने लगती है। इससे स्किन हेल्दी होती है। साथ उम्र से पहले दिखने वाली महीन रेखाएं और झुर्रियों की समस्या भी खत्म हो जाती है। खट्टे और हल्के कसैले स्वाद से भरपूर आंवला स्किन का लचीलापन बनाए रखता है।
Image Credits : Shutterstock
खून की कमी को करे दूर
Image Credits : Shutterstock
आंवले का सेवन करने से ब्लड सेल्स बनने लगते हैं। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर होने लगती है। ब्लड फ्लो नियमित होने से हमारा शरीर कई समस्याओं से बचा रहता है। इससे इससे बार बार बीमार होने की समस्या दूर हो जाती है।
Image Credits : Shutterstock
हेयर फॉल रोकता है
Image Credits : Shutterstock
विटामिन सी से भरपूर आंवला बालों का पोषण बढ़ाता है। दो चम्मच आंवले के पाउडर में शहद और दही मिलाकर लगाने से बालों की समस्या हल हो जाती है। इससे बालों की जड़ों को मज़बूती मिलती है। आंवला बालों के झड़ने, दो मुंहे बाल और सफेद बालों की परेशानी को भी दूर करता है।