Healthshots

By Sandhya Singh

Published April 10, 2023

ये 10 लक्षण बताते हैं कि आपको है अपनी सेहत पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत

कई बार ऐसा होता है कि हमें मामूली सी दिखने वाली स्वास्थ्य समस्या बड़ी हो जाती है। जिससे और ज्यादा हालात बिगड़ती है। अगर इन चीजों पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो ये समस्या और ज्यादा बड़ी हो जाती है।

Image Credits : Shutterstock

तेजी से वजन कम होना

Image Credits : Shutterstock

6 महीने में शरीर के वजन का 10% से ज्यादा वजन घटाना आम तौर पर चिंता का कारण होता है और वजन घटाने के कारण का पता लगाने के लिए गंभीर जांच होनी चाहिए क्योंकि यह मधुमेह, ट्यूमर या एक पुराने संक्रमण का लक्षण हो सकता है।

Image Credits : Shutterstock

मूड स्विंग

Image Credits : Shutterstock

क्या आपका मूड स्विंग हो रहा है या आप बार-बार चिड़चिड़ा महसूस कर रहे है? तो इसको  नजरअंदाज न करें। क्योंकि यह बाइपोलर डिसऑडर, डिस्टीमिया, डिसरप्टिव मूड डिसरेग्यूलेशन डिसऑर्डर जैसे गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा कर सकता है।

Image Credits : Shutterstock

सिर दर्द

Image Credits : Shutterstock

माइग्रेन और लंबे समय तक सिर दर्द रहना बहुत ही आम समस्या है। लेकिन अगर आपको कम समय के लिए सिर दर्द होता है या रात में और सुबह ये दर्द काफी अधिक हो जाता है। इस पर अगर कोई दवा असर नही कर रही है, तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। यह ट्यूमर या मेनिन्जाइटिस के लक्षण हो सकते है।

Image Credits : Shutterstock

हल्का या लगातार बुखार

Image Credits : Shutterstock

99 या 100 की श्रेणी की बुखार हमेशा पुराने संक्रमण और सूजन की समस्या की और इशारा करते है। अगर यह बुखार वजन घटाने या जोड़ों के दर्द या पेट दर्द के साथ होता है, तो उस अंग में संक्रमण या सूजन का संकेत हो सकते है।

Image Credits : Shutterstock

लगातार खांसी

Image Credits : Shutterstock

लगातार खांसी के साथ वजन कम होना, हल्का बुखार, थकान एक गंभीर समस्या का लक्षण हो सकता है, और इसका पता लगाने के लिए छाती का एक्स-रे करवाना अनिवार्य है। यह टीबी या ट्यूमर जैसे पुराने संक्रमण का संकेत हो सकता है।

Image Credits : Shutterstock

नींद न आना या ज्यादा नींद आना

Image Credits : Shutterstock

खराब नींद अस्वस्थ शरीर के शुरुआती लक्षणों में से एक है। खराब नींद का पैटर्न या अनिद्रा मन और शरीर को तनावग्रस्त करता है। नींद के दौरान कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर कम हो जाता है। हालांकि, तनावपूर्ण परिस्थितियों में, कोर्टिसोल का स्तर नियंत्रण से बाहर हो जाता है और नींद के दौरान कम नहीं होता है।

Image Credits : Shutterstock

पेशाब का गहरा पीला होना

Image Credits : Shutterstock

आपके पेशाब का रंग कैसा है यह आपको संकेत दे सकता है कि आप कितने स्वस्थ है। अगर आपके पेशाब का रंग ज्यादा पीला है या गाढ़ा है तो यह अस्वास्थ्यकर शरीर के सबसे बड़े लक्षणों में से एक है जिस पर नजर रखनी चाहिए। अगर पर्याप्त पानी पीने के बाद भी आपका पेशाब पीला हो रहा है तो आपको किडनी संबंधी समस्या हो सकती है।

Image Credits : Shutterstock

किसी भी अंग का सुन्न पड़ना

Image Credits : Shutterstock

चेहरे, हाथ या पैर का सुन्न होना एक बहुत ही गंभीर संकेत हो सकता है, खासकर अगर यह शरीर के एक तरफ महसूस हो, क्योंकि यह स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। यह लक्षण कंफ्यूजन, बोलने या समझने में कठिनाई के साथ-साथ धुंधली दृष्टि के साथ हो सकते है।

Image Credits : Shutterstock

हर समय थकान महसूस होना

Image Credits : Shutterstock

अगर 7-8 घंटे की नींद लेने और अच्छी तरह से संतुलित आहार लेने के बाद भी आप थका हुआ महसूस करते हैं और ध्यान केंद्रित करने में असमर्थ हैं, तो इसका कारण गंभीर सूजन हो सकता है। यह अक्सर कैंसर या पार्किंसंस जैसी स्वास्थ्य समस्याओं में बदल सकता है।

Image Credits : Shutterstock

होठों का कोनों से फटना

Image Credits : Shutterstock

इस लक्षण को एंगुलर चीलिटिस के रूप में जाना जाता है, यह एक हल्का फंगल संक्रमण है जो तब विकसित हो सकता है जब आपके मुंह के कोनों में लार का निर्माण होता है, इसमें होंठ अधिक सूखते हैं और फटते हैं।

Image Credits : Shutterstock