By Jyoti Sohi
Published Apr 08, 2025

Healthshots

सलाद के 5 टेस्टी आइडिया जो वेट लॉस कर आपकी जिंदगी में बदलाव ला सकते हैं

अधिकतर लोग वेटलॉस के लिए सैलेड का सेवन करते है। मगर इससे न केवल कैलोरी काउंट को नियंत्रित किया जा सकता है बल्कि शरीर में पोश्ज्ञण की मात्रा को बनाए रखने में भी मदद मिलती है। ताज़ी सब्जियों, फलों, स्प्राउट्स और हेलदी खाद्य पदार्थों से तैयार सैलेड को स्मॉल मील के रूप में भी आहार में शामिल किया जा सकता है। जानते हैं वो सैलेड जो आपकी मील को हेल्दी बनाए रखने में करते हैं मदद। 

Image Credits: Adobe Stock

चुकंदर का सलाद 

Image Credits: Adobe Stock

चुकंदर का सेवन करने से शरीर को फोलेट, विटामिन बी, मैंगनीज, पोटेशियम और आयरन की प्राप्ति होती है। ग्रेटिड बीटरूट में दही, जीरा पाउडर, धनिया और अनार के दाने डालकर सैलेड तैयार कर लें। इससे न केवल पोषण की प्राप्ति होती है बल्कि वेटलॉस में भी मदद मिलती है। 

Image Credits: Adobe Stock

पनीर क्विनोआ सलाद

Image Credits: Adobe Stock

फ्लेवोनॉयड से भरपूर क्विनोआ एक ग्लूटन फ्री खाद्य पदार्थ है। फाइबर और प्रोटीन से भरपूर क्विनोआ का सेवन करने से हृदय रोग और डायबिअभ्ज़ का खतरा कम हो जाता है। क्विनोआ और राजमा को उबालकर तैयार की जाने वाली इस रेसिपी में पनीर की गुणवत्ता को एड करके स्वास्थ्य को हेल्दी बनाया जा सकता है। 

Image Credits: Adobe Stock

इटेलियन ड्रेसिंग वाला खीरे का सलाद 

Image Credits: Adobe Stock

हाइड्रेटिंग गुणों से भरपूर खीरे का सेवन करने से निर्जलीकरण के खतरे से बचा जा सकता है। स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी तैयार करने के लिए खीरे के पतले स्लाइज़ में इटैलियन सलाद ड्रेसिंग, पालक के पत्ते और क्रीम चीज़ को मिलाकर सैलेड तैयार कर लें। इससे स्वाद और सेहत को फायदा मिलता है। 

Image Credits: Adobe Stock

काबुली चने का मेडिटेरेनियन सलाद 

Image Credits: Adobe Stock

काबुली चने, बेबी टोमेटो, प्याज, खीरा और पुदीना से तैयार मेडिटेरेनियन चिकपी सैलेड से शरीर को फाइबर की प्रापित होती है, जिससे डाइजेशन बूस्ट होता है और बार बार भूख लगने की समस्या हल हो जाती है। शरीर में न्यूट्रिशन की मात्रा को बढ़ाने और वेटलॉस से राहत पाने के लिए ये बेहद कारगर विकल्प है। 

Image Credits: Adobe Stock

तरबूज का सलाद 

Image Credits: Adobe Stock

गर्मियों के मौसम में शरीर को कूल रखने के लिए तरबूज बेहद फायदेमंद विकल्प है। तरबूज के छोटे टुकड़ें करें और उसमें ककड़ी, पनीर और नींबू का रस एड कर दें। आप चाहें, तो इसमें चेरी भी एड कर सकते है। इससे शरीर एक्टिव और हेल्दी रहता है और विटामिन व मिनरल के अलावा प्रोटीन की भी प्राप्ति होती है।

Image Credits: Adobe Stock