By Anjali Kumari
Published Dec 07, 2024

Healthshots

अखरोट को भिगोकर खाने से डबल हो जाते हैं इसके फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है जरूरी

अखरोट एक बेहद खास सुपरफूड है, जिसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। अखरोट को भिगोकर डाइट में शामिल करें, इस प्रकार यह अखरोट के पाचन को आसान बना देते हैं। इसके साथ ही अखरोट को भिगोने के बाद इसमें पाए जाने वाले फाइटिक एसिड भी कम हो जाते हैं, जिससे अवशोषण को बढ़ाने में मदद मिलती है। तो चलिए जानते हैं, रोजाना भिगोए हुए अखरोट खाने के फायदे।

Image Credits: Adobe Stock

पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा दे

Image Credits: Adobe Stock

अखरोट को भिगो कर खाने से इसमें मौजूद फाइटिक एसिड और टैनिन कम हो जाते हैं, इस प्रकार इन्हें पचाना आसान हो जाता है। अखरोट में मौजूद फाइबर की गुणवत्ता, पाचन संबंधी समस्याओं को दूर रखती है। इस प्रकार इसका सेवन नियमित मल त्याग में मदद करता है।

Image Credits: Adobe Stock

पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाता है

Image Credits: Adobe Stock

अखरोट को भिगोकर डाइट में शामिल करने से शरीर को ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल को अवशोषित करने में मदद मिलती है। इन्हें भिगोकर खाने से इनमें मौजूद पोषक तत्वों का अवशोषण भी बढ़ जाता है।

Image Credits: Adobe Stock

रखता है हृदय स्वास्थ्य का ध्यान

Image Credits: Adobe Stock

अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होते हैं, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से भिगोए हुए अखरोट के सेवन से एक स्वस्थ हृदय के निर्माण में मदद मिलती है।

Image Credits: Adobe Stock

मस्तिष्क के लिए फायदेमंद है

Image Credits: Adobe Stock

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई की मात्रा पाई जाती है, जो मस्तिष्क के कार्य और संज्ञानात्मक कार्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। अखरोट के नियमित सेवन से ब्रेन डेवलेपमेंट में मदद मिलती है।

Image Credits: Adobe Stock

मूड में सुधार करता है

Image Credits: Adobe Stock

भिगोए हुए अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड डिप्रेशन और चिंता के लक्षणों को कम करने में मदद करती है। इसका सेवन आपके मूड में सुधार करता है और आपको खुश रहने में मदद करता है। इससे विंटर ब्लूज से भी बचाव होता है।

Image Credits: Adobe Stock

भीगे हुए अखरोट खाने का सही समय

Image Credits: Adobe Stock

भीगे हुए अखरोट को सुबह पानी पीने के बाद और भोजन के बीच नाश्ते के रूप में लेना सबसे अच्छा तरीका है। अखरोट को रात भर भिगोकर सुबह खाली पेट खाया जा सकता है। भीगे हुए अखरोट एक बेहतरीन स्नैकिंग आप्शन है। इसे वे लोग भी खा सकते हैं, जिन्हें गर्म तासीर वाले फूड सूट नहीं करते।

Image Credits: Adobe Stock
Lemongrass Tea Benefits : इन 5 बेमिसाल फायदों के लिए अपनी सुबह की चाय में एड करें लेमन ग्रास ऐप डाउनलोड