Healthshots

By Jyoti Sohi

Published Jan 11, 2024

किसी भी महंगे ब्रेकफास्ट से ज्यादा हेल्दी है दलिया, जानिए इसके स्वास्थ्य लाभ

नाश्ते में दलिए का सेवन करने से शरीर में पोषण की कमी पूरी होती है। इससे शरीर को विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और कैल्शियम की प्रचुर मात्रा में प्राप्ति होती है। इसे डाइट प्लान में एड करने से शरीर कई समस्याओं से बचा रहता है। जानते हैं खाने और पचाने में आसान सुपरफूड दलिए के कुछ लाभ।

Image Credits : Adobestock

प्रोटीन और आयरन से भरपूर दलिए में फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोकेमिकल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से पेट देर तक भरा रहता है। जो शरीर में कैलोरी इनटेक को सीमित करके दिनों दिन बढ़ रहे वज़न को कम करने में मदद करता है।

Image Credits : Adobestock

वेटगेन की समस्या से मिलेगी राहत

फाइबर से भरपूर दलिए का सेवन करने से आंतों का स्वस्थ्य एचित बना रहता है। इससे पाचनतंत्र को मज़बूती मिलती है और शरीर ब्लोटिंग, कब्ज और अपच की समस्या से बचा रहता है। ब्रेकफास्ट में दलिए का सेवन करने से डाइजेशन इंप्रूव होने लगता है और खाना आसानी से पच जाता है।

Image Credits : Adobestock

गट हेल्थ को करे मज़बूत

सुपरफूड दलिए में बीटा ग्लूकन पाया जाता है। इस सॉल्यूबल फाइबर की मदद से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लगता है, जो शरीर को हृदय संबधी रोगों से मुक्त रखने में मदद करता है।

Image Credits : Shutterstock

कोलेस्ट्रॉल की समस्या होगी हल

दलिए में लो ग्लाइसेमिक इंडैक्स और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स पाए जाते हैं। इससे ब्लड में ग्लूकोज़ की मात्रा धीमी गति में रिलीज़ होने लगती है। जो रोगियों को एक्टिव और हेल्दी बनाए रखती है। दलिए में कैलोरीज़ की मात्रा कम होने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल का स्तर उचित बना रहता है।

Image Credits : Shutterstock

डायबिटीज़ के रोगियों के लिए फायदेमंद

मैग्नीशियम से भरपूर दलिया ब्रेन हेल्थ को बूस्ट करने में मदद करता है। इससे याददाश्त बढ़ती है और नींद न आने की समस्या भी हल होने लगती है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंटस तनाव से बचाते हैं और ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन को नियमित करने में मदद करते हैं।

Image Credits : Shutterstock

ब्रेन को बनाए हेल्दी

एंटी इंफ्लामेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुणों के चलते दलिया ब्रैस्ट कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता है। इसमें पाई जाने वाली फाइबर और मैग्नीशियम की मात्रा शरीर में कैंसर के खतरे को कम कर देती है।

Image Credits : Shutterstock

ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को करे कम