Healthshots

By Jyoti Sohi

Published April 03, 2024

गर्मी में एक गिलास नींबू का पानी शरीर को पहुंचा सकता है ये 5 फायदे

चिलचिलाती गर्मी के प्रकोप से शरीर को बचाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सेवन किया जाता है। इन्हीं कोल्ड ड्रिंक्स में से एक है नींबू पानी। गर्मी में डाइजेशन को इंप्रूव करने और हीट स्ट्रोक से खुद को बचाने के लिए नींबू पानी एक हेल्दी विकल्प है। जानते हैं इसके अन्य फायदे।

Image Credits : Shutterstock

शरीर को रखे हाइड्रेट

Image Credits : Shutterstock

एनएचएस के अनुसार दिनभर में 6 से 8 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। गर्मी के मौसम में नियमित रूप से नींबू पानी का सेवन करने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बना रहा है। इससे शरीर में डिहाइड्रेशन का खतरा कम हो जाता है और शरीर आलस्य और थकान से दूर रहता है।

Image Credits : Shutterstock

हीट स्ट्रोक से बचाए

Image Credits : Shutterstock

नींबू पानी का सेवन करने से शरीर को विटामिन सी की प्राप्ति होती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले एंजाइम्स शरीर को संक्रमण के प्रभाव से मुक्त रखने में मदद करते है। इससे शरीर को कूलिंग इफेक्ट की प्राप्ति होती है, जिससे शरीर गर्मी के प्रभाव से मुक्त रहता है।

Image Credits : Shutterstock

वेटलॉस में मददगार

Image Credits : Shutterstock

सुबह उठकर नींबू पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त कैलोरीज़ बर्न होने लगती है। वेटलॉस के लिए अलावा नींबू पानी पीने से शरीर में जमा टॉक्सिक पदार्थ डिटॉक्स हो जाते हैं। इस लो कैलोरी ड्रिंक को खाली पेट पीना फायदेमंद साबित होता है।

Image Credits : Shutterstock

पाचनतंत्र को करे मज़बूत

Image Credits : Shutterstock

नींबू में घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं, जिससे गट हेल्थ को मज़बूती मिलती है। लेमन जूस के अलावा इसका पल्प भी डाइजेशन को इंप्रूव करता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित बना रहता है। ब्लोटिंग, पेट दर्द और कब्ज की समस्या से मुक्ति मिलती है।

Image Credits : Shutterstock

हृदय रोग से बचाए

Image Credits : Shutterstock

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन करने से हृदय रोगों का जोखिम कम हो जाता है। नींबू में पाए जाने वाले हेस्पेरिडिन और डायोसमिन जैसे प्लांट कंपाउड शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते है।

Image Credits : Shutterstock