Healthshots

By Jyoti Sohi

Published June 12, 2024

Chilli oil benefits : जानिए क्यों आपके लिए फायदेमंद है चिली ऑयल का सेवन

एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज़ से भरपूर लाल मिर्च का प्रयोग खाने में स्पाइसी फ़्लेवर को एड करने के लिए किया जाता है। इससे तैयार तेल में फिनोलिक एसिड और फ्लेवोनॉइड्स पाए जाते हैं, जिससे शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं। जानते हैं चिली ऑयल किस प्रकार से है स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद।

Image Credits : Pixabay

वेटलॉस के लिए फायदेमंद

Image Credits : Shutterstock

प्रोटीन से भरपूर चिली ऑयल के सेवन से शरीर में जमा होने वाली अतिरिक्त से राहत मिलती है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने लगता है, जिससे हेल्दी वेट को मेंटेन करने में मदद मिलती है। चिली ऑयल से एपिटाइट को भी मैनेज किया जा सकता है, जिससे बार बार भूख लगने की समस्या हल हो जाती है।

Image Credits : Shutterstock

हृदय रोगों से बचाए

Image Credits : Shutterstock

चिली ऑयल का सेवन करने से शरीर को कैप्सेंथिनी कंपाउड की प्रापित होती है। इससे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में बढ़ोतरी होती हैं और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित बना रहता है। इसके सेवन से शरीर में रक्त का प्रवाह नियमित बना रहता है।

Image Credits : Shutterstock

इम्यून सिस्टम को करे बूस्ट

Image Credits : Shutterstock

चिली ऑयल को रेड ऑयल के नाम से भी जाना जाता है। इसमें मौजूद कैरोटीनॉयड की मात्रा शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से दूर कर सेलुलर डैमेज से बचाने में मदद करती हैं। इससे शरीर में मौसमी बीमारियो और संक्रमण का प्रभाव कम हो जाता है।

Image Credits : Pixabay

दर्द से मिलेगी राहत

Image Credits : Shutterstock

एंटीइंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज़ से भरपूर लाल मिर्च के तेल में कैप्साइसिन कंपाउड पाया जाता है। इससे जोड़ों में सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से क्रानिक पेन को कम किया जा सकता है। कैप्साइसिन का इस्तेमाल दवाओं में भी किया जाता है।

Image Credits : Pixabay

पाचन में लाए सुधार

Image Credits : Shutterstock

कैप्साइसिन से भरपूर आहार का सेवन करने से पाचन संबधी समस्याएं हल हो जाती ह। साथ ही कब्ज और अपच से राहत मिलती है। इसके सेवन से पेट में डाइजेस्टिव फ्लूइड की मात्रा बढ़ने लगती है, जिससे पाचन में सुधार आता है। साथ ही बैक्टीरियल संक्रमण से लड़ने में भी मदद मिलती है।

Image Credits : Shutterstock

कैसे करें चिली ऑयल तैयार

Image Credits : Pixabay

पैन में तेज पत्ता, काली मिर्च, दालचीनी और मोटी इलायची रोस्ट कर लें। इन्हें पीस लें और इसमें कटा हुआ अदरक और लहसुन मिलाएं। पैन में तेल डालकर सभी चीजों को धीमी आंच पर 10 मिनट पकाएं। फिर एक कटोरी में चिली फ़्लेक्स में नमक मिलाकर मिक्स करें। अब ऑयल को उसमें छान लें।

Image Credits : Pixabay