By Jyoti Sohi
Published May 01, 2025

Healthshots

मीठे की क्रेविंग शांत करने के अलावा चीकू का सेवन करने से शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

एंटी इंफ्लामेटरी और एंटीवायरल गुणों से भरपूर चीकू की गिनती ट्रॉपिकल फ्रूट में की जाती है। इससे शरीर को विटामिन ए और सी की प्राप्ति होती है, जो ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसका सेवल करने से न केवल मीठे की क्रेविंग कम होती है बल्कि शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं। 

Image Credits: Adobe Stock

ब्लड प्रेशर को करे नियंत्रित

Image Credits: Adobe Stock

इसमें मौजूद मैग्नीशियम की मात्रा ब्लड वेसल्स को फैलाने में मदद करता है, जिससे शरीर में रक्त का प्रवाह उचित बना रहता है। इसके अलावा शरीर में मौजूद पोटेशियम का स्तर शरीर में मौजूद अतिरिक्त सोडियम का बाहर निकालने में मदद करता है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

Image Credits: Adobe Stock

एंटी इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर 

Image Credits: Adobe Stock

एंटी इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर चीकू में पॉली फेनोलिक कंपाउंड पाया जाता है। इससे आंत का स्वास्थ्य उचित बना रहता है और इरिटेबल बॉवल सिंड्रोम जैसे रोगों की रोकथाम में मदद मिलती है, जिससे पाचन तंत्र में सुधार आने लगता है। 

Image Credits: Adobe Stock

विषैले पदार्थों को करे डिटॉक्स

Image Credits: Adobe Stock

अनियमित खानपान के चलते शरीर में टॉक्सिक पदार्थ एकत्रित होने लगते है, जो पाचन संबधी समस्याओं का कारण साबित होते है। इसमें मौजूद विटामिन सी की मात्रा विषैले पदार्थों को डिटॉक्स करके बॉडी फंक्शनिंग कसे उचित बनाए रखने में मदद करता है। 

Image Credits: Adobe Stock

स्किन के लिए फायदेमंद

Image Credits: Adobe Stock

चीकू में एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन करने से एजिंग की प्रक्रिया को रोकने में मदद मिलती है। साथ ही फ्री रेडिकल्स का प्रभाव कम होने लगता है और झुर्रियों को भी रोका जा सकता है। इसके सेवन से स्किन सेल्स बूस्ट होते है और त्वचा क्लीन व क्लीयर रहती है। 

Image Credits: Adobe Stock

कब्ज से राहत

Image Credits: Adobe Stock

चीकू फाइबर का एक समृद्ध स्रोत है, जो इसे सेहतमंद बनाता है। फाइबर की मात्रा कब्ज से राहत दिलाती है। इसमें मौजूद डाइजेस्टिव एंजाइम खाने को पचाने में मदद करते है और पेट में बढ़ने वाली ऐंठन को भी कम किया जा सकता है। 

Image Credits: Adobe Stock