By Jyoti Sohi
Published Apr 20, 2025
गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए अक्सर दही से बनी छाछ का सेवन किया जाता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स की मात्रा न केवल हेल्दी बैक्टीरिया की मात्रा को बढ़ाती है बलिक इसे पाचन तंत्र की भी मज़बूती बढ़ जाती है। विटामिन और मिनरल से भरपूर छाछ को मिनटों में तैयार करके शरीर के तापमान को संतुनित बनाए रखने में मदद मिलती है। जानते है छाछ से शरीर को मिलने वाले 5 फायदे।
पाचन में सहायक
दही से तैयार छाछ से शरीर को प्रोबायोटिक्स की प्राप्ति होती हैं जो आंत में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। के मौसम में इस सेहतमंद पेय पदार्थ से ब्लोटिंग, पेट दर्द और एसिडटी की समस्या हल हो जाती है। नियमित रूप से इसका सेवन शरीर में पाचनतंत्र की मज़बूती को बढ़ाता है।
वजन घटाने में सहायक
इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे कैलोरी स्टोरेज से बचा जा सकता है। आसानी से पचने वाली छाछ से शरीर में एनर्जी का लेवल बना रहता है और शरीर में जमा वसा को नियंत्रित किया जा सकता है। इससे शरीर में जमा अतिरिक्त कैलोरीज़ को बर्न किया जा सकता है।
शरीर को रखे हाइड्रेट
गर्मी के मौसम में निर्जलीकरण के खतरे से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना आवश्यक है। इसके लिए दही में पानी मिलाकर तैयार की जाने वाली छाछ से शरीर को विटामिन, मिनरल, कैल्शियम और प्रोटीन की प्राप्ति होती है। साथ ही इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस मेंटेन रहता है।
ओरल हेल्थ को बनाए मज़बूत
इसमें पाए जाने वाले पीरियोडोंटल नाम के बैक्टीरिया मसूड़ों में आने वाली सूजन को कम करने में सहायक साबित होते हैं। साथ ही इसमें मौजूद एंटी इंफलामेंटरी गुणों से सूजन को कम किया जा सकता हैं। इससे दांतों की चमक भी बरकरार रहती है।
शरीर को करे डिटॉक्स
छाछ से शरीर को रिवोफलेविन विटामिन की प्राप्ति होती है। इससे शारीरिक विकास में मदद मिलती है और शरीर में जमा विषैले पदार्थों को भी डिटॉक्स किया जा सकता है। इससे शरीर को अमीनो एसिड्स की भी प्राप्ति होती है।
खाली पेट सुबह नारियल पानी पीना आपकी सेहत को देता है ये 7 फायदे, चुटकियों में होगा वेट लाॅस