By Jyoti Sohi
Published Jan 03, 2025

Healthshots

हरी, लाल, काली या गोल्डन किशमिश, जानिए इन सब में कौन सी है ज्यादा हेल्दी

सूखे अंगूरों से तैयार की जाने वाली किशमिश स्वादिष्ट और सेहतमंद होती हैं। विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर इस सुपरफूड को मीठे और नमकीन दोनों प्रकार के व्यंजनों में शामिल किया जा सकता हैं। मिठास से भरपूर किशमिश का आकार भले ही छोटा है, मगर इससे कई लाभ मिलते है। जानते हैं जानते हैं बाज़ार में मिलने वाली काली, लाल और पीली किशमिश में से कौन सी है सबसे खास।

Image Credits: Adobe Stock

काली किशमिश है एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

Image Credits: Adobe Stock

काली किशमिश से शरीर को फाइबर, आयरन और पोटैशियम की प्राप्ति होती है। वे एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होती हैं और मुक्त कणों के प्रभाव को कम करने में मदद करती हैं। इससे आंतों के स्वास्थ्य को फायदा मिलता है और गुड बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ने लगती है। 

Image Credits: Adobe Stock

काली किशमिश दिलाए हेयरलॉस से राहत

Image Credits: Adobe Stock

काली किशमिश में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ के लिए ज़रूरी है। इससे फॉलिकल्स को मज़बूती मिलती है और बालों में बढ़ने वाले रूखेपन को भी कम किया जा सकता है। ये विटामिन सी और ई का एक अच्छा स्रोत है, जो ग्लोइंग स्किन के लिए ज़रूरी है।

Image Credits: Adobe Stock

लाल किशमिश से मिलेगा विटामिन सी और के

Image Credits: Adobe Stock

लाल किशमिश स्वादिष्ट और बनावट में मुलायम होती है। इन्हें फ्लेम किशमिश भी कहा जाता है। सीडलेस लाल अंगूर से बनने वाली इस खास किशमिश एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। साथ ही विटामिन सी और के का एक बेहतरीन स्रोत है। 

Image Credits: Adobe Stock

दांतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद 

Image Credits: Adobe Stock

लाल किशमिश में नेचुरल कंपाउड पाए जाते हैं, जो कैविटी और मसूड़ों की बीमारी को रोकने में मदद कर सकते हैं। इससे दांतों की मज़बूती बढ़ती है और ओरल हाइजीन मेंटेन रहती है। इससे सांस की दुर्गंध से भी राहत मिलती है। 

Image Credits: Adobe Stock

हरी किशमिश से मिलता है आयरन

Image Credits: Adobe Stock

हरी किशमिश पतली और लंबी होती है। ये रसदार और कोमल होती हैं और कई मध्य पूर्वी और मध्य एशियाई देशों में लोकप्रिय हैं। हरी किशमिश फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर होती है और आयरन का एक बेहतरीन स्रोत है। 

Image Credits: Adobe Stock

हृदय के लिए फायदेमंद

Image Credits: Adobe Stock

इसमें मौजूद नेचुरल कंपाउड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं। ये आयरन का एक बेहतरीन स्रोत है, जो स्वस्थ रक्त कोशिकाओं के लिए आवश्यक है। इससे पाचन को मज़ूबती मिलती है। 

Image Credits: Adobe Stock

गोल्डन किशमिश से होगी फाइबर की प्राप्ति

Image Credits: Adobe Stock

गोल्डन किशमिश फाइबर, पोटेशियम और आयरन का एक अच्छा स्रोत हैं। इसका इस्तेमाल सबसे अधिक किया जाता है। इसमें नेचुरल शुगर की उच्च मात्रा पाई जाती है। इससे शरीर को फाइबर की भरपूर मात्रा मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है।

Image Credits: Adobe Stock

पाचन में मददगार

Image Credits: Adobe Stock

गोल्डन किशमिश से फाइबर की प्राप्ति होती है। इससे कब्ज को रोकने में मदद मिलती है। ये शरीर में ऊर्जा को बढ़ाती है। इसमें नेचुरल शुगर अधिक होती है। इसके अलावा कैल्शियम और मैग्नीशियम भी पाया जाता है, जो मजबूत और स्वस्थ हड्डियों के लिए आवश्यक है।

Image Credits: Adobe Stock

क्या है किशमिश के सेवन का सही तरीका

Image Credits: Adobe Stock

इसे रातभर पानी में सोक करके खाना शरीर को फायदा पहुंचाता है। इसके अलावा इसे डेजर्ट, ओटमील और मिल्क शेक में एड करके भी खाया जा सकता है। इससे शरीर को आयरन, प्रोटीन औा मिनरल्स की प्रचुर मात्रा में प्राप्ति होती है। इसे मॉडरेट ढ़ग से खाया जा सकता है। 

Image Credits: Adobe Stock