By Jyoti Sohi
Published Apr 29, 2025

Healthshots

आपकी रसोई से लेकर सोशल मीडिया तक खूब पसंद किया जा रहा है गोंद कतीरा, जानिए इस समर सुपरफूड्स के फायदे 

शरीर को ठंडक प्रदान करने वाला एक प्राकृतिक गोंद है। ये खाद्य पदार्थ पूरी तरह से रंगहीन और  स्वादहीन होता है। पानी में सोक करके खाए जाने वाले इस हेल्दी फूड को आइसक्रीम, डेसर्ट और जेली में एड किया जाता है। गर्मी के मौसम में इसे आहार में शामिल करने से शरीर को कई फायदे मिलते है। जानते हैं गोंद कतीरा के फायदे।

Image Credits: Adobe Stock

शरीर को रखे हाइड्रेट

Image Credits: Adobe Stock

गोंद कतीरा का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसे रात में पानी में भिगोकर खाने से शरीर में हाइड्रेशन को बनाए रखने में मदद मिलती है। ओवरनाइट सोक करके खाने से बार बार लगने वाली प्यास को कम करके पेय पदार्थों में जोड़ा जा सकता है। 

Image Credits: Adobe Stock

पाचनतंत्र को बनाए मज़बूत

Image Credits: Adobe Stock

गोंद कतीरा कब्ज और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याओं का दूर करने में मदद करता है। इससे बॉवल मूवमेंट उचित बनी रहती है और डाइजेशन भी बूस्ट होता है। जेल जैसे पदार्थ को छाछ या दही में मिलाया जा सकता है और इसका सेवन किया जा सकता है। 

Image Credits: Adobe Stock

वेटलॉस में मददगार

Image Credits: Adobe Stock

इसके सेवन से भूख को नियंत्रित करने में मदद मिलती है और बार बार लगने वाली भूख को कम किया जा सकता है। इसके सेवन से शरीर में बढ़ने वाली कैलोरीज़ का मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से शरीर को हेल्दी और एक्टिव बनाए रखने में भी मदद मिलती है। 

Image Credits: Adobe Stock

हड्डियों को बनाए मज़बूत

Image Credits: Adobe Stock

इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा से हड्डियों के स्वास्थ्य को फायदा मिलता है। गोंद कतीरा से बोन डेंसिटी में सुधार आने लगता है और जोड़ों को चिकनाई भी मिलती है। नियमित रूप से इसका सेवन शरीर को कई तरीके से फायदा पहुंचाता है। 

Image Credits: Adobe Stock

इम्यून सिस्टम को करे बूस्ट

Image Credits: Adobe Stock

इसका सेवन करने से खांसी, जुकाम और फ्लू  का जोखिम कम होने लगता हैं। इसे खाने से शरीर स्वस्थ रहता है और प्रतिरक्षा प्रणाली उत्तेजित हो जाती है। इससे गर्मी के मौसम में बढ़ने वाले संकमण और एलर्जी से भी बचा जा सकता है। 

Image Credits: Adobe Stock