Healthshots

By Smita Singh 

Published June 17, 2023

Deepika Padukone Fitness : दीपिका पादुकोण की तरह बिकनी बॉडी चाहती हैं तो फ़ॉलो करें ये फिटनेस रूटीन

मेगास्टार दीपिका पादुकोण फिल्मों के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अपनी एनर्जी हेल्दी लाइफस्टाइल और हेल्दी शरीर हासिल करने में लगाती हैं। उनका मानना है कि हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने से न कोई बीमार पड़ सकता है और न उसका वजन बढ़ सकता है।

Image Credits :Instagram 

बिजी होना अनहेल्दी होना नहीं

दीपिका नियमित रूप से योग करती हैं। वे शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने और मांसपेशियों की मजबूती वाले योगासन करती हैं। वे शीर्षासन, चक्रासन भी करती हैं। वे शरीर और मन को रिलैक्स करने के लिए प्राणायाम को जरूरी मानती हैं।

Image Credits : Instagram 

फ्लेक्सिबिलिटी के लिए योग

इंटेंस वर्कआउट करने से पहले दीपिका वार्म अप करती हैं। इसके लिए उन्हें लाइट रन या जॉगिंग पसंद है। वे मानती हैं कि वार्म अप करने से शरीर कठिन अभ्यास वाले वर्कआउट के लिए तैयार हो जाता है।

Image Credits : Instagram 

वर्कआउट की तैयारी

दीपिका सबसे अधिक पिलेट्स करना पसंद करती हैं। वे मानती हैं कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सबसे जरूरी है। इससे मेटाबोलिज्म सक्रिय हो पाता है। कैलोरी बर्न होती है और तनाव भी दूर होता है।

Image Credits : Instagram

पिलेट्स है पसंदीदा वर्कआउट

दीपिका अलग-अलग तरीके के वर्कआउट करना पसंद करती हैं। वे रोप स्ट्रिंग वर्कआउट के अलावा, स्वीमिंग, किकबॉक्सिंग भी पसंद करती हैं। वे मानती हैं कि वैरिएशन उन्हें फिटनेस से जोड़े रखता है।  करने में भी मजा देता है।

Image Credits : Shutterstock

अलग-अलग तरह के वर्कआउट

दीपिका मानती हैं कि किसी भी समय का भोजन नहीं छोड़ना चाहिए। इससे वजन को मैनेज करने की बजाय वेट गेन होने की आशंका बनी रहती है। साथ ही शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी नहीं मिल पाते हैं।

Image Credits : Instagram

कभी स्किप नहीं करें भोजन

पादुकोण को जो खाने में मज़ा आता है, जरूर खाती हैं। लेकिन पोर्शन और साइज़ का ख्याल रखकर। वे हमेशा स्वस्थ विकल्प का चुनाव करती हैं। खुद को कभी भूखा नहीं रखती हैं।

Image Credits : Shutterstock

वर्कआउट रूटीन का पालन डाइट प्लान के साथ

दीपिका खुद के बनाये आहार नियम पर चलती हैं। वे कहती हैं कि अपनी आंखों से कभी भी भोजन न करें। पेट भरने के लिए पर्याप्त खाएं। कभी भी अधिक नहीं खाएं। अन्हेल्दी नहीं खाएं। वह सुनिश्चित करती हैं कि वह हर दो घंटे में खाएं।

Image Credits : Shutterstock

वेट लॉस के लिए हर दो घंटे में खाना

दीपिका पादुकोण नाश्ते में कम वसा वाला दूध, अंडे का सफेद भाग या दक्षिण भारतीय खाना खाती हैं। इसमें उपमा, रवा डोसा या इडली होती है। लंच में रोटी, सब्जियां, सलाद और ग्रिल्ड फिश खाना पसंद करती हैं। वे डिनर में सलाद, रोटी और मौसमी सब्जियां लेती हैं।

Image Credits : Adobe rstock

हल्का भोजन है जरूरी