Healthshots

By Smita singh 

Published May 11, 2023

40 की उम्र में भी दिखना है गॉर्जियस तो फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा के ये फिटनेस मंत्र

प्रियंका चोपड़ा मॉर्निंग पर्सन नहीं हैं। उठने के बाद हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाती हैं। उठने के बाद वह एक कप कॉफी के साथ मॉर्निंग वर्कआउट करती हैं।

Image Credits : Shutterstock

सुबह जल्दी उठने की है आदत

प्रियंका चोपड़ा आम तौर पर सप्ताह में 5 बार वर्कआउट करती हैं। वे अपना काम खुद करती हैं। कार पार्किंग तक वाक कर जाना पसंद करती हैं। लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का प्रयोग करती हैं।

Image Credits : Shutterstock

सप्ताह में 5 बार वर्कआउट है जरूरी

जिम में कार्डियो और रेसिस्टेंस ट्रेनिंग करती हैं। स्क्वाट्स पसंदीदा है। प्रियंका को तैरना भी पसंद है। मांसपेशियों की ताकत और कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस के लिए वे स्वीमिंग करती हैं।

Image Credits : Instagram 

कार्डियो एक्सरसाइज है वर्कआउट का हिस्सा

यात्रा कार्यक्रम के कारण प्रियंका के लिए नियमित जिम जाना संभव नहीं है। होटल के कमरे में कार्डियो करने का उनका पसंदीदा तरीका है स्किपिंग। वे स्किपिंग रोप को हमेशा अपने साथ बैग में रखती हैं।

Image Credits : Pexels

सफर में रखती हैं स्किपिंग रोप साथ

ब्रेकफास्ट में  एवोकाडो, पोहा, ऑमलेट और टोस्ट खाना पसंद करती हैं। डोसा और इडली खाना भी पसंद है। मां के साथ होने पर नाश्ते में पराठा चाव से खाती हैं।

Image Credits : Shutterstock

भारतीय नाश्ता है पसंद

लंच में शुद्ध देसी खाना पसंद है। उन्हें रागी की रोटी बहुत पसंद है। लंच में भिंडी, दाल, आलू-गोभी की सब्जी, दही, अचार और सलाद खाती हैं।  शाम के स्नेक्स में वे सूप और ड्राई फ्रूट्स लेती हैं।

Image Credits : Shutterstock

देसी है प्रियंका चोपड़ा का लंच

डिनर में काफी हल्का खाना लेती हैं। कभी-कभी रात में केवल सूप पीती हैं। दिन में जब खाना कम खाती हैं, तो रात में सूखे मेवों वाला सूप लेती हैं। वह भारत में फिश करी, दही चावल, डोसा खाना पसंद करती हैं।

Image Credits : Shutterstock

सूप या दही चावल है रात का खाना

अपनी त्वचा को रोज़ाना साफ़ करना, टोन करना और मॉइस्चराइज़ करना उनकी स्किनकेयर रूटीन में शामिल है। वह ढेर सारा पानी पीना पसंद करती हैं, ताकि उनकी त्वचा चमकदार दिखे।

Image Credits : Instagram 

हाइड्रेशन है स्किन का राज़

जब वे तनावग्रस्त होती हैं, तो उन्हें बेटी मालती चोपड़ा जोनास के साथ खेलना पसंद है। स्ट्रेस होने पर मां के साथ बैठ जाती हैं। अपना सिर मां की गोद में रखने पर उनका मन हल्का हो जाता है।

Image Credits : Instagram 

बेटी और मां के साथ समय बिताना