ब्रेकअप खुशियों का अंत नहीं, जानिए इस तकलीफ से उबरने के उपाय
आप चाहें कितने भी प्रैक्टिकल, कितने भी समझदार हों, अपने किसी खास से अलगाव या ब्रेकअप आपको भावनात्मक रूप से चोट पहुंचाता ही है। यह किसी के लिए भी जीवन का वह फेज़ होता है, जिससे बाहर निकलने का रास्ता कभी-कभी बिल्कुल समझ नहीं आता। पर अपने मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के इस स्थिति से ओवरकम होना बहुत जरूरी है। तो चलिए जानते हैं कि आप ब्रेकअप से कैसे बाहर निकल सकते हैं।
Image Credits : Shutterstock
ब्रेकअप को स्वीकारें और खुद को समय दें
Image Credits : Shutterstock
अपने दुःख, क्रोध या हानि की भावनाओं को स्वीकार करना और उसे पहचानना जरूरी है। अपने आप को रिश्ते के ख़त्म होने पर शोक मनाने की अनुमति दें। बिना किसी जजमेंट के अपनी भावनाओं को समझने के लिए स्वयं को समय और स्थान दें।
Image Credits : Shutterstock
जो चला गया, उससे संपर्क करने से बचें
Image Credits : Shutterstock
ब्रेकअप के शुरुआती चरणों में, खुद को ठीक करने के लिए अपने पूर्व साथी के साथ संपर्क को सीमित करना मददगार हो सकता है। अपने आप को मून ऑन करने का मौका देने के लिए, ट्रिगर्स, जैसे स्थानों या गतिविधियों जो आपको रिश्ते की याद दिलाते हैं, के संपर्क में आना कम करें।
Image Credits : Shutterstock
अपनी सेहत और मन का ख्याल रखें
Image Credits : Shutterstock
खुद अपनी गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करना जो आपके भले के लिए अच्छे हैं। उन गतिविधियों में व्यस्त रहें जिनका आप आनंद लेते हैं, जैसे आपके शौक, व्यायाम, या प्रियजनों के साथ समय बिताना। अपनी शारीरिक और भावनात्मक ज़रूरतों पर ध्यान दें, स्वस्थ भोजन करें, पर्याप्त नींद लें।
Image Credits : Shutterstock
मूवऑन के लिए समय लें
Image Credits : Shutterstock
ब्रेकअप के बाद ठीक होने में समय लगता है, और खुद के साथ धैर्य रखना जरूरी है। किसी नए रिश्ते में जल्दबाजी करने या अपनी भावनाओं को दबाने की कोशिश करने से बचें। अपने आप को ठीक होने और मूवऑन के लिए आवश्यक स्थान और समय दें।
Image Credits : Shutterstock
सोचे और समझें कि क्या गलतियां हुईं
Image Credits : Shutterstock
जीवन में किसी का भी मिलना निरर्थक नहीं होता। भले ही रिश्ता आगे न बढ़ पाया हो, पर उस रिश्ते ने आपको कोई न कोई सबक जरूर दिया होगा। विचार करें कि आपने अनुभव से क्या सीखा और यह आपके व्यक्तिगत विकास में कैसे योगदान दे सकता है। इस समय का उपयोग स्वयं को फिर से खोजने, नए लक्ष्य निर्धारित करने और खुद में सुधार लाने के लिए इस्तेमाल करें।