Self care day : लंबी उम्र चाहिए, तो आज ही से फॉलो करें सेल्फ केयर की ये हेल्दी आदतें
शरीर को हेल्दी और एक्टिव रखने के लिए खानपान के अलावा ओवरऑल हेल्थ का ख्याल रखना ज़रूरी है। सेल्फ केयर से न केवल शरीर बीमारियों से दूर रहता है बल्कि वेटगेन से भी बचा जा सकता हैं। वर्कलोड बढ़ने से व्यक्ति ओवरइटिंग, अनियमित दिनचर्या और नींद की कमी का शिकार है। जानते हैं शरीर को हेल्दी रखने के लिए किन हेल्दी हैबिट्स को अपनाएं।
Image Credits : Adobe Stock
दिन की शुरूआत एक्सरसाइज से़ करें
Image Credits : Adobe Stock
नियमित रूप से सुबह उठकर 30 मिनट व्यायाम करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का विकास होता है। इससे मांसपेशियों को मज़बूती मिलती है और शरीर का लचीलापन बना रहता है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन उचित बना रहता है, जिससे शरीर में डायबिटीज, हृदय रोगों व घुटनों के दर्द का जोखिम कम हो जाता है।
Image Credits : Adobe Stock
पानी पीएं और शरीर को हाइड्रेट रखें
Image Credits : Adobe Stock
दिनभर में थोड़ी थोड़ी देर बाद पानी पीने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। पानी पीने से शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ जाता है, जिससे शरीर संक्रमणों के प्रभाव से मुक्त हो जाता है। इसके अलावा शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्रस की मात्रा बनी रहती है, जिससे निर्जलीकरण के खतरे से बचा जा सकता है।
Image Credits : Adobe Stock
हेल्दी और छोटी मील्स को आहार में शामिल करें
Image Credits : Adobe Stock
कार्ब्स के अलावा शरीर में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल की कमी को पूरा करने के लिए फलों, सब्जियों और प्लांट बेस्ड प्रोटीन का सेवन करें। इसके अलावा दिनभर में 3 से 4 हैवी मील्स की जगह छोटी मील्स लेने से बार बार भूख लगने की समस्या हल हो जाती है। साथ ही शरीर में कैलोरी स्टोरेज का खतरा कम हो जाता है। प्रोसेस्ड फूड से दूर रहे और हेल्दी आहार के विकल्पों को चुनें।
Image Credits : Adobe Stock
व्यवहार में सकारात्मकता लाएं और एक ही कार्य पर फोकस करें
Image Credits : Adobe Stock
छोटी छोटी बातों को लेकर तनाव में रहने की जगह अपनी सोच में सकारात्मकता लेकर आएं और मन को शांत रखें। मेंटल हेल्थ में सुधार आने से याददाश्त की कमी को दूर किया जा सकता है। साथ ही काम के प्रति एकाग्रता बढ़ने लगती है। अपने गोल्स को अचीव करने के लिए मल्टीपल टास्क को छोड़कर एक ही कार्य पर अपना फोकस बनाकर रखें।
Image Credits : Adobe Stock
स्लीप पैटर्न को फॉलो करें
Image Credits : Adobe Stock
रात को सोने और सुबह उठने का समय तय कर लें। इससे नींद न आने की समसया हल हो जाएगी और शरीर दिनभर एक्टिव रहेगा। देर रात तक जागने से तनाव की समस्या का सामना करना पड़ता है। साथ ही आंखों के नीचे काले घेरे भी बढ़ने लगते हैं। शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए भरपूर नींद लें।