Healthshots

By Smta Singh 

Published June 7, 2023

Film and Tv Actress Mouni Roy Fitness Tips : मौनी राय खुद को फिट रखने के लिए फ़ॉलो करती हैं ये 9 टिप्स

टीवी एक्ट्रेस में सबसे अधिक लोकप्रिय हैं मौनी राय। खाने की शौकीन होने के बावजूद वे एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाती हैं। खुद को फिट रखने के लिए वे वर्कआउट, योग और डांस को अपनी दिनचर्या में शामिल करती हैं।

Image Credits : Instagram 

एक्टिव लाइफस्टाइल

खुद को फिट रखने के लिए मौनी राय को सबसे अधिक डांस पर भरोसा है। वे रोजाना आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक डांस करती हैं। इससे उनकी लगभग 400 कैलोरी बर्न हो जाती है।

Image Credits : Instagram 

डांस है बेहतरीन फिटनेस वर्कआउट

कैलोरी बर्न करने और वेट लॉस के लिए मौनी रोज स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करती हैं।  वे मानती हैं कि इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं। सुचारू रूप से ब्लड सर्कुलेशन हो पाता है। वे स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज नियमित रूप से करती हैं।

Image Credits : Instagram 

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज भी है जरूरी

मौनी खुद को फिट रखने के लिए पिलेट्स करती हैं। पिलेट्स कम प्रभाव वाला व्यायाम है। यह टोनिंग अप, थिन मसल्स के निर्माण और मुद्रा में सुधार के लिए प्रभावी है। पिलेट्स स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है और वजन घटाने में मददगार।

Image Credits : Shutterstock

ओवरऑल फिटनेस के लिए पिलेट्स

मौनी कहती हैं योग और ध्यान ने मेरी मानसिकता को बदलने में मदद की है। शरीर पर सकारात्मक प्रभाव लाया है। व्यक्ति के शरीर, मन और आत्मा के लिए दैनिक जीवन में योग को शामिल करना जरूरी है। वे खुद भी नियमित रूप से करती हैं।

Image Credits : Instagram

मेंटल हेल्थ के लिए योग और ध्यान

मौनी सुबह सबसे पहले हल्दी के साथ गर्म पानी लेती हैं। आधे घंटे बाद वे सिनामन चाय भी लेती हैं। सुबह गर्म पानी पीने से शरीर को पूरे दिन वसा जलाने में मदद मिलती है। हल्दी, दालचीनी इम्यून सिस्टम बूस्ट कर वेट लॉस करते हैं।

Image Credits : Shutterstock

हल्दी के साथ गर्म पानी

मौनी राय खाने की बहुत शौकीन हैं। वे हेल्दी डाइट प्रेफर करती हैं, जो उन्हें शेप  में रखता है। ये शाकाहारी हैं और मेटाबोलिज्म को सक्रिय रखने के लिए वर्क आउट और आहार दोनों पर ध्यान देती हैं।

Image Credits : Shutterstock

मेटाबोलिज्म को रखती हैं एक्टिव

मौनी हल्का नाश्ता लेना पसंद करती हैं। लगभग हर दिन वे ब्रेकफास्ट में पोहा लेती हैं। इसके साथ वे एक छोटी कटोरी स्प्राउट्स भी खाती हैं। वे मौसमी फल लेना भी पसंद करती हैं। पोहा और स्प्राउट्स पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं।

Image Credits : Shutterstock

ब्रेकफास्ट में पोहा की शौकीन

दोपहर में अक्सर वे घर का बना चावल, दाल और सब्जी लेती हैं। उनके दोपहर के भोजन में बहुत सारी सब्जियां होती हैं। लंच के बाद भी वह फल खाती हैं। रात में वे हल्का खाना खाती हैं। अलग-अलग तरह की सब्जियों के सूप, टमाटर और खीरा का सलाद लेना वे नहीं भूलती हैं। बीच में भूख लगने पर भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स लेती हैं।

Image Credits :Instagram 

घर का बना खाना है पसंद