By Anjali Kumari
Published Dec 31, 2024

Healthshots

परफेक्ट जॉ लाइन चाहिए, तो हर रोज़ करें ये 6 फेशियल एक्सरसाइज

खूबसूरत त्वचा आकार के लिए कन्टूर अप्लाई करने की जगह आप चाहें तो परमानेंट एक शार्प जॉ लाइन मेंटेन कर सकती हैं। इसके लिए त्वचा पर जमा एक्स्ट्रा फैट खासकर डबल चीन को कम करना बेहद जरूरी है। इसमें कुछ खास तरह के फेशियल एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, ऐसीही 6 फेशियल एक्सरसाइज के बारे में।

Image Credits: Adobe Stock

नेक कर्लअप  (Neck Curl up)

Image Credits: Adobe Stock

इसे करने के लिए मैट पर लेट जाएं, इसके बाद दोनों हाथों को सिर के पीछे लेकर जाएं। अब सिर को उठाने का प्रयास करें। उपर उठने के बाद गर्दन को अंदर की ओर मोड़ते हुद चेस्ट को देखने का प्रयास करें। इसके बाद सिर को फिर वापिस पीछे की ओर लेकर जाएं। 3 सेट्स में 20 बार इसका अभ्यास करें।

Image Credits: Adobe Stock

कॉलरबोन बैकअप (collarbone backup exercise)

Image Credits: Adobe Stock

इसे करने के लिए मैट पर पीठ के बल लेट जाएं और कमर को एकदम सीधा रखें। कंधों को पीछे की ओर धकेलें और चेस्ट को ऊपर की ओर रखें। इस दौरान सांस पर नियंत्रण बनाए रखें और गर्दन को आगे बढ़ाएं और फिर पीछे लेकर जाएं। 2 सेट्स में 20 बार इस एक्सरसाइज़ का अभ्यास करें।

Image Credits: Adobe Stock

चिन अप्स (chin ups)

Image Credits: Adobe Stock

इसे करने के लिए कुर्सी पर या बैठकर अपने जबड़े की मदद से चिन को आगे की ओर लेकर जाएं और निचले होंठ को उपर होंठ पर रखें। उसके बाद सामान्य मुद्रा में आ जाएं। इस प्रकार का 10 से 20 बार अभ्यास करें। इस एक्सरसाइज़ में चेहरे का लोअर हिस्सा एजेंग हो जाता है।

Image Credits: Adobe Stock

स्वरों को पुकारना  (Vowel exercise)

Image Credits: Adobe Stock

इस आसान एक्सरसाइज़ से चेहरे की मांसपेशियों को मज़बूती मिलती है। इसे करने के लिए होठों से ओ का आकार बनाएं और उसके बाद ई का आकार लेकर आएं। “अ”, “ई”, “उ”, “ओ”, और “आ” वॉवल साउंथ होठों के आकार को भी फायदा पहुंचाते है।

Image Credits: Adobe Stock

मछली का चेहरा  (Fish face)

Image Credits: Adobe Stock

सीधे बैठें, अपने गालों को अपने मुंह में दबाएं और मछली जैसा मुंह बनाएं। अपने होठों को मछली जैसे बनाकर होठों को हिलाएं। इसे लगभग 10 सेकंड तक होल्ड करें, और फिर छोड़ दें। ऐसा 10 बार दोहराएं।

Image Credits: Adobe Stock

च्युइंग गम चबाना  (Chewing gum)

Image Credits: Adobe Stock

च्युइंग गम चबाते समय जबड़े को बार-बार हिलाने से आपके जबड़े को मज़बूती मिलती है, और आपके गाल दृढ़ दिखाई देते हैं। इसके लिए आपको असल में च्युइंग गम चबाने की आवश्यकता नहीं है, आप केवल मुंह चलाते हुए भी इसका अभ्यास कर सकती हैं।

Image Credits: Adobe Stock