Healthshots

By Anjali Kumari

Published July 18, 2023

Happy Birthday Priyanka Chopra : 7 चीजें जो हर लड़की को प्रियंका चोपड़ा से सीखनी चाहिए

प्रियंका चोपड़ा का नाम एंटरटेनमेंट, बिजनेस की दुनिया से लेकर पूरे विश्व की सबसे मजबूत और साहसी महिलाओं में शामिल है। एक साधारण परिवार से आई प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मेहनत और साहस के बलबूते बॉलीवुड और अब हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया। मां, पत्नी, बेटी, अदाकारा, बिजनेस वुमेन और देश की एक जागरूक नागरिक तक प्रियंका हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Image Credits : Instagram

18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड बनी प्रियंका चोपड़ा ने देश-विदेश में अपनी एक अलग पहचान दर्ज करवाई है। 18 जुलाई 1982 में जमशेदपुर, बिहार में जन्मी प्रियंका चोपड़ा अशोक चोपड़ा और मधु चोपड़ा की बेटी हैं। आज प्रियंका ने अपना 41वां वर्ष पूरा कर लिया है।

Image Credits : Instagram

फिटनेस है पहली प्राथमिकता 

Image Credits : Instagram

41 वर्ष की उम्र में भी प्रियंका चोपड़ा पूरी तरह से फिट और स्वस्थ नजर आती हैं, हम सभी को उनसे यह सीखना चाहिए। डाइट का पूरा ध्यान रखते हुए इस उम्र में भी नियमित रूप से एक्सरसाइज और योग में हिस्सा ले प्रियंका खुद को पूरी तरह से फिट रखती हैं। प्रियंका ने कई बार अपने फिटनेस के बारे में बात करते हुए हाइड्रेशन का जिक्र जरूर किया है, इसलिए खुद को हाइड्रेटेड रखना भी बेहद महत्वपूर्ण है।

Image Credits : Instagram

हर लड़की ब्यूटीफुल है

Image Credits : Instagram

प्रियंका चोपड़ा को हम सभी ब्राउन गर्ल के नाम से भी जानते हैं। ब्हर एक महिला खुद में बेहद खूबसूरत होती है। कहते हैं न "देखने वाले की आंखों में खूबसूरती होनी चाहिए" यह पूरी तरह से सत्य है। किसी व्यक्ति को आप खूबसूरत लग सकती हैं, तो किसी अन्य व्यक्ति को आप खूबसूरत नहीं लगती। इन छोटी-छोटी चीजों को लेकर खुद को जज करना बंद करें। हर महिला का फीचर अलग होता और हर महिला की अपनी व्यक्तिगत खूबसूरती होती है।

Image Credits : Instagram

पिता से सीखा ‘बी लाइक वॉटर’

Image Credits : Instagram

प्रियंका चोपड़ा के पिता ने उन्हें पानी की तरह बहते हुए खुद के असल अस्तित्व को स्थापित रखने की सलाह दी थी। पानी परिस्थिति के अनुसार अलग-अलग आकार के ढांचे में खुद को ढाल लेता है, परंतु अपना असल अस्तित्व नहीं छोड़ता, पानी हमेशा पानी ही रहता है। यह एक बहुत बड़ी सीख है, जो हम सभी को अपने जीवन में लागू करनी चाहिए।

Image Credits : Instagram

असफलता सफर का अंत नहीं

Image Credits : Instagram

प्रियंका चोपड़ा आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने में उन्हें कई असफलताओं का भी सामना करना पड़ा है। उनकी खासियत यह है कि उन्होंने नकारात्मक चीजों को खुद पर हावी न होने दिया और सफलता की ओर आगे बढ़ती रहीं। यदि जीवन में किसी एक राह पर सफलता नहीं मिली तो इसका मतलब यह नहीं कि आप अपने सपनों को पीछे छोड़ दें, राह बदले और आगे बढ़ती रहें।

Image Credits : Instagram

सोसायटी के लिए भी करें योगदान

Image Credits : Instagram

प्रियंका बड़े ब्रांड्स के साथ ही बच्चों के लिए काम कर रही संस्था यूनिसेफ की भी ब्रांड एम्बेसडर हैं। अपने बिजी शेड्यूल से भी उन्होंने भारत में बच्चों के पोषण के लिए चलाए जा रहे यूनिसेफ के अभियान में योगदान किया। इसके साथ ही वे लैंगिक समानता के लिए लगातार आवाज उठाती रहीं हैं।

Image Credits : Instagram

स्काई इज द लिमिट

Image Credits : Instagram

प्रियंका चोपड़ा इस मुहावरे का परफेक्ट उदाहरण हैं। सफलता की कोई लिमिट नहीं होती, आप कई बार अलग अलग तरीके से अलग-अलग चीजों में सफल हो सकती हैं। आपको सपने देखने हैं और उनके लिए आगे बढ़कर काम करना है। सफल होने के बाद भी प्रियंका अपनी ही सफलताओं को पीछे छोड़ने के लिए और काम करती रहती हैं।

Image Credits : Instagram

अपनी तुलना दूसरों से न करें

Image Credits : Instagram

हर व्यक्ति की अपनी व्यक्तिगत पहचान होती है, यह बेहद महत्वपूर्ण है कि आप खुद को एक्सेप्ट करें तभी दूसरे भी आपको स्वीकार करना शुरू करते हैं। प्रियंका चोपड़ा की यह बात आपके जीवन को बेहतर और सफल बनाने में आपकी मदद करेगी।

Image Credits : Instagram

Immunity Booster Tea : बेस्ट इम्युनिटी बूस्टर है अदरक-मुलेठी की चाय, जानिए यह कैसे काम करती है

Image Credits : Shutterstock