By Jyoti Sohi
Published Apr 24, 2025

Healthshots

Flaxseeds side effects : पेट में सूजन और एलर्जी का कारण बन सकते हैं अलसी के बीज, जानिए कितना खाना है सेफ 

शरीर को पोषण प्रदान करने के लिए अक्सर सीड्स खाने की सलाह दी जाती है। उन्हीं में से एक है अलसी के बीज। ये छोटे छोटे बीज ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होते है, जो पाचनतंत्र को सुचारू बनाए रखने के साथ वजन घटाने में भी मदद करते हैं। मगर अधिक मात्रा में इनका सेवन शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। जानते हैं अलसी के बीज का स्वास्थ्य पर होने वाला नकारात्मक प्रभाव। 

Image Credits: Adobe Stock

एलर्जी को बढ़ाए

Image Credits: Adobe Stock

अलसी के बीजों का अत्यधिक सेवन एलर्जी का कारण बनने लगता है। इससे खुजली, सूजन, लालिमा या रैशेज़ बढ़ने लगते हैं, जिससे त्वचा पर लालिमा बढ़ने लगती है। खासतौर से वे लोग जिनकी त्वचा संवेदनशील है, उन्हें सीमित मात्रा मे ही सेवन करना चाहिए। 

Image Credits: Adobe Stock

सूजन की समस्या

Image Credits: Adobe Stock

एडवांस इन न्यूट्रिशन की रिपोर्ट के अनुसार अलसी के बीजों के लाभों के अलावा कई दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ता है। अगर इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो इससे शरीर में सूजन बढ़ने लगती है। इसका सीमित उपयोग शरीर को फायदा पहुंचाता है। 

Image Credits: Adobe Stock

अपच और दस्त का कारण

Image Credits: Adobe Stock

इसका अधिक सेवन लूज स्टाल के जोखिम को बढ़ा सकता है। इसके अलावा कई अन्य पाचन संबधी समस्याओं का भी जोखिम बढ़ जाता है। इसके चलते पेट में दर्द, दस्त, कब्ज और सूजन का भी अनुभव हो सकता है। ऐसे में सप्ताह में 1 से 2 बार अलसी के बीज का सेवन करें। 

Image Credits: Adobe Stock

खून को करे पतला

Image Credits: Adobe Stock

अलसी में प्रचुर मात्रा में ओमेगा.3 क्रोमियम एसिड मौजूद हैं। शरीर में इसकी अधिकता खून को पतला कर सकती है। अगर आप ब्लीडिंग डिसऑर्डर के शिकार हैं या फिर ब्लीडिंग डिसऑर्डर की दवा ले रहे हैं, तो इसका रोज़ाना सेवन करने से बचें। 

Image Credits: Adobe Stock

हार्मोनल असंतुलन

Image Credits: Adobe Stock

अलसी में मौजूद फाइटोएस्ट्रोजेन की मात्रा शरीर में हार्मोन असंतुलन का कारण साबित होता है। इससे महिलाओं में पीरियड साइकिल, प्रेगनेंसी और मेनोपॉज के दौरान कई बदलाव आते है। इसके चलते अलसी के सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

Image Credits: Adobe Stock

कितना खाना है सेफ 

Image Credits: Adobe Stock

दिनभर में अलसी का 1 से 2 चम्मच सेवन फायदेमंद साबित होता है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती है और स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। शुरुआत में इसे कम मात्रा में लें और फिर धीरे धीरे इसकी मात्रा को बढ़ा दें।  

Image Credits: Adobe Stock