By Jyoti Sohi
Published Dec 18, 2024
सर्दी के मौसम में खासतौर से खजूर का सेवन किया जाता है। स्वाद से भरपूर इस फूड को अक्सर टॉपिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जहां कुछ लोग इसे भिगोकर खाते हैं, तो कुछ इसे स्मूदी, शेक्स या डेजर्ट में एड करके खाना पसंद करते हैं। इससे न केवन पाचनतंत्र को मज़बूती मिलती है बल्कि मौसमी संक्रमण से भी राहत मिल जाती है। जानते हैं सर्दियों में खजूर किस तरह से स्वास्थ्य का रखती है ख्याल।
हीमोग्लोबिल की मात्रा को बढ़ाए
इसमें विटामिन बी 6 और मैग्नीशियम की मात्रा पाई जाती है, जिससे शरीर में रेड ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ने लगती है और हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखने में मदद मिलती हे। वहीं विटामिन सी और कैरोटीनॉयड की मात्रा व्हसइट ब्लड सेलस को बढ़ाती है। इसस एनीमिया की समस्या को हल किया जा सकता है।
पाचन को बनाए मजबूत
खजूर के सेवन से शरीर को डाइटरी फाइबर की प्राप्ति होती है, जिससे कब्ज की समस्या हल होने लगती है। इसके अलावा खजूर में मौजूद सोर्बिटोल की मात्रा बॉवल मेंवमेंट को नियमित बनाए रखने में मदद करता है। इसमें पाई जाने वाली नेचुरल शुगर और एंजाइम पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करते हैं। इससे पाचनतंत्र उचित बना रहता है।
कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटाए
इसमें मौजूद पोटेशियम की मात्रा से उच्च कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है। इससे शरीर में हृदय रोगों के खतरे को कम किया जा सकता है। साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा शरीर में बढ़ने वाली ब्लड प्रेशर की मात्रा को भी संतुलित बनाए रखने में मदद मिलती है।
हड्डियों की मज़बूती का बढ़ना
इसमें मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे बोल डेंसिटी में सुधार आने लगता है और ब्लड सेल्स में बढ़ने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव को भी कम किया जा सकता है। खजूर को सेवन करने से शरीर को कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस की प्राप्ति होती है, जिससे ऑस्टियोपिरोसिस के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।
मौसमी संक्रमण को करे कम
खजूर को आहार में शामिल करने से फ्लेवोनोइड्स, कैरोटीनॉयड और फेनोलिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंटस की प्राप्ति होती है। इससे खांसी, जुकाम और चेस्ट कंजेशन से बचा जा सकता है। साथ ही फ्री रेडिकल्स का प्रभाव कम होने लगता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने लगती है।
रवा से तैयार ये 4 हेल्दी रेसिपीज वेटलॉस में होंगी मददगार साबित, जानें इन्हें बनाने की विधि