By Jyoti Sohi
Published Feb 01, 2025

Healthshots

माइंड को रखना है रिलैक्स तो ट्राई करें ये 5 सुपर इफेक्टिव तरीके

दिमाग में मुसलसल एक के बाद एक दिनभर कई विचार गोल गोल चक्कर काटते रहते है, जो दिमागी थकान का कारण साबित होते हैं। ऐसे में भरपूर नींद लेने से जहां शरीर को आराम मिलता है, तो वहीं मानसिक थकान दूर करनेके लिए कुछ आसान उपायों की मदद ली जा सकती है। दरअसल, मस्तिष्क के स्वास्थ्य का ख्याल न रखने से चिंता और तनाव बढ़ने लगता है। ऐसे में इन 5 उपायों से माइंड को रिलैक्स रखने में मिलती है मदद।

Image Credits: Adobe Stock

म्यूजिक है स्ट्रेस बस्टर

Image Credits: Adobe Stock

संगीत से तन और मन में एनर्जी का स्तर बने लगता है। इससे मांइड रिलैक्स रहता है और खुशी का एहसास बढ़ने लगता है। माइंड डायवर्ट करने का ये एक बेहतरीन तरीक है। म्यूज़िक सुनने में ब्रेन में गुड केमिकल्स का स्राव बढ़ने लगता है। इससे तनाव से राहत मिल जाती है और मन में उत्साह भरा रहता है।  

Image Credits: Adobe Stock

योगाभ्यास करें

Image Credits: Adobe Stock

प्राणायाम और सुखासन के अलावा मन को शांत रखने के लिए अधोमुखशवासन, उत्कटासन और बालासन का अभ्यास करें। इससे शरीर में रक्त का प्रवाह उचित बना रहता है और सांस पर ध्यान केंद्रित रहता है। दिन में 30 मिनट योग का अभ्यास करने से उकाग्रता बढ़ने लगती है, जिससे शारीरिक स्वास्थ्य उचित बना रहता है और मेंटल हेल्थ भी बूस्ट होती है। 

Image Credits: Adobe Stock

हेड मसाज करें

Image Credits: Adobe Stock

दिमागी थकान को दूर करने के लिए मसाज एक बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए उंगलियों या फिर किसी उपकरण की मदद से सिर में मसाज कर सकते हैं। स्कैल्प की मसाज के अलावा माथे और कानों के पीछे उंगलियों से हल्की मसाज करे। इससे सिरदर्द और एंग्ज़ाइटी कम होने लगती है। साथ ही मन में हल्कापन महसूस होता है।

Image Credits: Adobe Stock

सोच को सकारात्मक बनाए रखें

Image Credits: Adobe Stock

ब्रेन आपकी लाइफ को कंट्रोल करने का काम करता है। ऐसे में पॉजिटिव सोच रखने वाले लोग सीमित संसाधनों में भी खुशी का अनुभव करते हैं। इससे फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति बीमारियों से दूर रहते हैं। 

Image Credits: Adobe Stock

भरपूर नींद लें

Image Credits: Adobe Stock

शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ भरपूर नींद लेने से मानसिक शांति की भी प्राप्ति होती है। रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद लेने से तनाव दूर रहता है और वर्क प्रोडक्टीविटी भी बढ़ने लगती है। मांइड को रिलैक्स रखने के लिए सोने और उठने का समय तय कर लें। इससे शरीर में हार्मोन का संतुलन बना रहता है। 

Image Credits: Adobe Stock