By Jyoti Sohi
Published Mar 09, 2025

Healthshots

पीले दांतों को सफेद बना सकते हैं ये 5 घरेलू नुस्खे

दिनों दिन बढ़ने वाली व्यस्तता और अनियमित खानपान के चलते अधिकतर लोग ओरल हाइजीन को नज़रअंदाज़ करने लगते हैं। इससे दांतो में पीलापन बढ़ने लगता है, जिसके चलते टीथ इनेमल पर स्टेन आने लगते हैं और प्लाक बिल्डअप होने लगता है। ऐसे में आसान उपायों से दांतों की सफेदी को बरकरार रखने में मदद मिलती है। 

Image Credits: Adobe Stock

नींबू का छिलका

Image Credits: Adobe Stock

नींबू के छिलके में हाई एसिड लेवल पाया जाता है, जो नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट के रूप में कार्य करता है। इसके छिलके को दांतों पर रगड़ने से दांतों की सफेदी को बनाए रखने में मदद मिलती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने के साथ दातों की सफाई करें। बाद में सादे पानी से कुल्ला करें।

Image Credits: Adobe Stock

नीम की दातुन करें इस्तेमाल

Image Credits: Adobe Stock

ब्रश की जगह नीम की दातुन का इस्तेमाल करने से दांतों पर जमा प्लाक और पीले दाग धब्बों को दूर किया जा सकता है। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज़ पाई जाती हैं, जिससे मसूड़ों में सूजन, दर्द व खून निकलने की भी समस्या हल हो जाती है और कैविटी से भी बचा जा सकता है। 

Image Credits: Adobe Stock

बेकिंग सोडा से हटाएं दाग 

Image Credits: Adobe Stock

ब्रश करने के लिए टूथपेस्ट को बेकिंग सोडा से रिप्लेस करे। इससे दातों पर मौजूद निशान आसानी से साफ हो जाते हैं। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से दांतों की वाइटनिंग बढ़ती है और मुंह की दुर्गंध से राहत मिल जाती है। 

Image Credits: Adobe Stock

वॉटर कंटेट से भरपूर फल और सब्जियां

Image Credits: Adobe Stock

आहार में उन फल और सब्जियों को शामिल करें, जिससे शरीर को वॉटर कंटेंट की प्राप्ति होती है। इससे शरीर में निर्जलीकरण का जोखिम कम हो जाता है और दांतों पर बढ़ने वाले दागं धब्बों और प्लाह की समस्या हल हो जाती है। दरअसल, इससे स्लाइवा बढ़ता है, जिससे बैक्टीरिया से राहत मिल जाती है।  

Image Credits: Adobe Stock

 सरसों के तेल में हल्दी मिलाएं

Image Credits: Adobe Stock

इसके लिए आधा चम्मच सरसों के तेल में 1 से 2 चुटकी हल्दी मिलाएं। अब इसे दांतों पर रगड़ें, जिससे दांतों का पीलापन कम होने लगता है। एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों के चलते दांतों में बढ़ने वाली सूजन व दर्द से भी राहत मिल जाती है। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल दांतों की सफेदी को बनाए रखता है। 

Image Credits: Adobe Stock