By Jyoti Sohi
Published Apr 12, 2025

Healthshots

कब्ज और जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाता है गर्म पानी में घी मिलाकर पीना, जानिए इसके फायदे 

पोषण से भरपूर देसी घी का इस्तेमाल नियमित रूप से आहार में किया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते है। इससे न केवल पाचन सबधी समस्याएं दूर होती है बल्कि त्वचा का लचीलापन भी बढ़ने लगता है। अगर आप भी शरीर को हेल्दी और एक्टिव रखना चाहती हैं, तो जानें गर्म पानी के साथ घी का सेवन करने से मिलने वाले फायदे।

Image Credits: Adobe Stock

पाचनतंत्र को बनाए मज़बूत

Image Credits: Adobe Stock

हेल्थी गट बैक्टीरिया को बएत्राने के अलावा गर्म पानी में घी मिलाकर पीने से बार बार भूख लगने की समस्या हल हो जाती है, जिससे कैलेरी स्टोरेज से बचा जा सकता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।कोलन क्लीजिंग में मदद करने से कब्ज की समस्या हल हो जाती है।  

Image Credits: Adobe Stock

स्किन के ग्लो को बढ़ाएं

Image Credits: Adobe Stock

हेल्दी फैट्स से भरपूर घी के स्किन को स्किन में कोलेजन की मात्रा बढ़ने लगती है, जिससे त्वचा का लचीलापन बढ़ने लगता है। वे लोग जो त्वचा के रूखेपन और खुजली से परेशान है, उनके लिए ये बेहद कारगर उपाय है। इससे स्किन का ग्लो मेंटेन रहता है। 

Image Credits: Adobe Stock

जोड़ों के दर्द को करे दूर

Image Credits: Adobe Stock

इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। सुबह गर्म पानी के साथ घी लेने से जोड़ों में चिकनाई बनी रहती है। इससे उम्र के साथ घुटनों में बढ़ने वाली ऐंठन और थकान से बचा जा सकता है। 

Image Credits: Adobe Stock

इम्यून सिस्टम को करे बूस्ट

Image Credits: Adobe Stock

घी में एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों से मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाए रखने में मदद मिलती हैं। गर्म पानी के साथ घी का नियमित सेवन शरीर की संक्रमण और बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है।

Image Credits: Adobe Stock

वेटलॉस में करे मदद

Image Credits: Adobe Stock

घी और गर्म पानी का सेवन चयापचय को गति प्रदान करता है, जिससे शरीर को अधिक कैलोरी जलाने में मदद मिलती है। इससे उपिटाइट को नियंत्रित करके शरीर को ओवरइटिंग से बचाया जा सकता है। इसकी मदद से शरीर में बढ़ने वाले कैलोरी स्टोरेज को नियंत्रित किया जा सकता है। 

Image Credits: Adobe Stock