By Jyoti Sohi
Published Dec 08, 2024
सर्दी के मौसम में गर्म दूध शरीर में गर्माहट पैदा करने में मदद करता है और स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाता है। ऐसे में अगर दूध में दालचीनी की गुडनेस को एड कर दिया जाए, तो इससे न केवल शरीर की थकान दूर होगी बल्कि कई अन्य फायदे भी प्राप्त हो सकते है। जानते हैं हल्का मीठा स्वाद लिए दालचीनी को दूध में मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कौन कौन से फायदे।
ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद
दालचीनी का सेवन करने से मुंह की दुर्गंध को दूर किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज़ बैक्टीरिया को दांत के नज़दीक पनपने से रोकती हैं। इससे ओरल हाइजीन को मेंटेन रखने में मदद मिलती है। साथ ही दांतों में बढ़ने वाले दर्द को भी कम किया जा सकता है।
अनिद्रा से मिलेगी राहत
इसके सेवन से शरीर में हैप्पी हार्मोन रिलीज़ होते हैं, जिससे नींद की गुणवत्ता बढ़ जाती है। इससे नींद न आने की समस्या हल होने लगती है। रात को सोने से पहले दूध में दालचीनी को मिलाकर सेवन करने से स्लीप पैटर्न मेंटेन रहता है और चिंता व तनाव को भी कम किया जा सकता है।
इम्यून सिस्टम को करे बूस्ट
दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंटस, एंटीवायरल और एंटी.इन्फ्लेमेटरी गुण इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करते है। इससे शरीर में मौसमी संक्रमण का प्रभाव कम होने लगता है। साथ ही शरीर हर मौसम में स्वस्थ रहता है और पोषक तत्वों का एबजॉर्बशन भी बढ़ने लगता है।
हृदय रोगों के खतरे को करे कम
रोज़ाना दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से शरीर में वसा का स्तर नियंत्रित बना रहता है, जिससे हृदय रोगों की समस्या से बचा जा सकता है। शरीर में हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम भी कम हो जाता है। इससे शरीर को एनर्जी की प्राप्ति होती है। साथ ही शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन नियमित बना रहता है।
हड्डियों की मज़बूती बढ़ाए
दालचीनी वाला दूध पीने से गठिया की समस्या हल हो जाती है। इसमें मौजूद सूजनरोधी गुणों के कारण जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत मिलती है। इसे पीने से शरीर एक्टिव और हेल्दी रहता है। साथ ही शरीर मेंबढ़ने वाली थकान को भी दूर किया जा सकता है।