By Jyoti Sohi
Published Dec 31, 2024
औषधीय गुणों से भरपूर आंवले का सेवन करने से स्किन और बालों समेत ओवरऑल हेल्थ को कई फायदे मिलते हैं। इसमें विटामिन सी, आयरन और फाइटोन्यूट्रिएंट्स की मात्रा पाई जाती है। खाली पेट रोज़ाना आंवले के पीने का सेवन करने से शरीर को उच्च पोषण की प्राप्ति होती है। जानते हैं इससे शरीर को मिलने वाले फायदे।
एजिंग की समस्या से बचाए
इसमें विटामिन सी और विटामिन ई की उच्च् मात्रा पाई जाती है। इससे त्वचा पर बढ़ने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करके स्किन सेल्स को बूस्ट करने में मदद मिलती है। आंवला के पानी का सेवन करने से एजिंग के निशान कम होते हैं और इलास्टीसिटी बढ़ने लगती है।
डाइजेशन को करे बूस्ट
आंवले को पानी में भिगोकर उसका सेवन कनने से गट हेल्थ को मज़बूती मिलती है। इससे पेट में गुड बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ने लगती है और विषैले पदार्थों को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इसे नियमित रूप से पीने से पाचन क्रिया उत्तेजित होती है, जिससे ब्लोटिंग, पेट दर्द और कब्ज से राहत मिलती है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को ब़ढ़ाएं
एंटीऑक्सिडेंट, एंटी.इंफ्लेमेटरी और एंटी.हाइपरलिपिडेमिक गुणों से भरपूर आंवले के पानी का सेवन करने से शरीर में बैक्टीरिया का प्रभाव कम होने लगता है। इससे मौसमी संकंमण का जोखिम कम होने लगता है और शरीर हेल्दी रहता है। इसमें मौजूद विटामिन सी की मात्रा व्हसइट ब्ल्उ सेल्स को बढ़ाती है, जिससे इम्यून सिस्टम को मज़बूती मिलती है।
वेटलॉस में मददगार
आवंले को ओवरनाइट पानी में भिगोकर उसका सुबह उठकर खाली पेट सेवन करने से शरीर में जमा कैलोरीज़ को बर्न किया जा सकता है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और एनिटाइट को भी नियंत्रित किया जा सकता है। इससे ओवरइटिंग से बचा जा सकता है, जिससे बढ़ते वज़न को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
बालों की ग्रोथ में लाए सुधार
हेयर फॉलिकल्स की मज़बूती के लिए आंवले का पानी पीना कारगर साबित होता है। इसमें मौजूद विटामिन बालों की मज़बूती को बढ़ाते हैं और स्कैल्प के रूखेपन को दूर करने में भी मदद मिलती है। इसे नियमित रूप से आहार में शामिल करने से हेयर थ्ज्ञिनिंग की समस्या से भी बचा जा सकता है।
कैसे करें आंवले का पानी तैयार
गुनगुने पानी में आंवला के पाउडर को मिलाकर खाली पेट पीने से फायदा मिलता है। इसके अलावा कच्चे आंवले को टुकढ़ों में काटकर पानी में भिगोएं और सुबह छानकर पानी पी लें। साथ ही आंवले को काटकर पानी में उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए, तो उसे छानकर शहद मिलाएं और पी लें।
वेट लॉस में भी मदद करती है काली मिर्च की चाय, जानिए इसे बनाने का ट्रेडिशनल तरीका और फायदे