By Anjali Kumari
Published Jan 14, 2025

Healthshots

खिचड़ी खाने के ये 5 फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, आज जरूर करें अपनी डाइट में शामिल

मकरसंक्रांति पर खिचड़ी खाने का अपना एक धार्मिक महत्व है। पर यह केवल यही तक सिमित नहीं है। ठंड के मौसम में दाल, चावल और मसालों के संयोजन से बनी खिचड़ी का सेवन कई तरह से आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में इसे सर्वोत्तम सुपाच्य भोजन की संज्ञा दी गई है। जिस छह माह के छोटे बच्चे से लेकर 60 साल के बूढ़े तक को दिया जा सकता है।

Image Credits: Adobe Stock

गर्मी और ऊर्जा प्रदान करती है खिचड़ी

Image Credits: Adobe Stock

चावल और दाल को मिलाकर बनाई जाने वाली खिचड़ी कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इनके संयोजन से शरीर में गर्मी पैदा होती है। जिससे ठंड के मौसम में आप ज्यादा वॉर्म और एक्टिव रह पाते हैं।

Image Credits: Adobe Stock

पचने में आसान है खिचड़ी

Image Credits: Adobe Stock

सर्दियों में पाचनतंत्र धीमा हो जाता है, जिसकी वजह से पेट भरा हुआ महसूस होता है। खिचड़ी को एक हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन माना जाता है। ठंड के मौसम में  जब आपका पाचनतंत्र धीमा पड़ जाता है, तब यह आपके लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित होती है। जिससे पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होतीं।

Image Credits: Adobe Stock

वेट मैनेजमेंट में मददगार

Image Credits: Adobe Stock

खिचड़ी में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है। साथ ही इसमें कई अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इससे शरीर में अतिरिक्त चर्बी ऐड नहीं हो पाती और आपको वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है। अगर विंटर वेट गेन से बचना, तो इसे जरूर खाएं।

Image Credits: Adobe Stock

पोषक तत्वों का भंडार है

Image Credits: Adobe Stock

दाल और चावल से बने इस हल्के भोजन में फाइबर, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे कई विटामिन और मिनरल्स की गुणवत्ता शामिल होती है। ये पोषक तत्व समग्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। खासकर सर्दियों के दौरान ये पाचन क्रिया सहित समग्र सेहत को फायदे प्रदान करते हैं।

Image Credits: Adobe Stock

एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है खिचड़ी

Image Credits: Adobe Stock

खिचड़ी में हल्दी जैसे मसाले ऐड किये जाते हैं, जिनमें एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव होते हैं, जो गले में खराश या खांसी-सर्दी से संबंधित लक्षणों को प्रबंधित करने में आपकी मदद कर सकते हैं। और भी फायदेमंद बनाने के लिए आप इसमें तिल और सब्जियां एड कर सकते हैं।

Image Credits: Adobe Stock

इम्युनिटी बूस्ट करती है खिचड़ी

Image Credits: Adobe Stock

खिचड़ी की खासियत यह है कि आप इसमें अपनी जरूरत के मुताबिक मसाले एड कर सकते हैं। कच्ची हल्दी, अदरक  और लौंग जैसे मसाले आपको सर्दियों में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाते हैं। ये सभी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करते हैं। जिससे आप सर्दियों में कम बीमार पड़ते हैं।

Image Credits: Adobe Stock