By Jyoti Sohi
Published Apr 21, 2025

Healthshots

वेटलॉस के अचूक उपाय जीरे से मिलते हैं शरीर को ये 5 फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर जीरा खाने में फ्लेवर एड करने के अलावा पोषण प्रदान करने में भी मददगार है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मदद करती हैं। पाचनतंत्र को सुखरू बनाए रखने के लिए जीरा कई तरीके से शरीर को फायदा पहुंचाता है। जानते हैं जीरा किस तरह से स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद।

Image Credits: Adobe Stock

पाचन संबधी समस्याएं होगीं हल 

Image Credits: Adobe Stock

जीरे का सेवन करने से पेट दर्द, सूजन और अपच से राहत मिल जाती है। इससे इरिटेबल वावेल सिंड्रोम का जोखिम कम हो जाता है। इसमें मौजूद एंटीआफक्सीडेंट्स की मात्रा से पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद मिलती है। 

Image Credits: Adobe Stock

डायबिटीज को करे नियंत्रित

Image Credits: Adobe Stock

शुगर स्पाइक के खतरे से बचने के लिए जीरे का सेवन बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से ब्लड में यूरिया को कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद कार्बनिक कंपाउंड शरीर में इंसुलिन के स्तर को प्रभावित करता है। नियमित रूप से जीरे को पानी में उबालकर पीने से स्वास्थ्य को लाभ मिलता है।

Image Credits: Adobe Stock

वेटलॉस में मददगार

Image Credits: Adobe Stock

इसमें पाए जाने वाले सूजनरोधी गुण शरीर के बढ़ते वज़न को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एंजाइम कार्बोहाइड्रेट को ब्रेक करके गट हेल्थ को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही शरीर में जमा फैटस बर्न कर देता है। 

Image Credits: Adobe Stock

विषैले पदार्थों को करे डिटॉक्स

Image Credits: Adobe Stock

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर जीरे को आहार में शामिल करने से शरीर में जमा विषैले पदार्थों को डिटॉक् करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद डयूरेटिक गुण शरीर को वॉटर रिटेंशन से बचाता है। वहीं जीरा वात, पित्त और कफ दोष को संतुलित रखने में भी मदद करता है। 

Image Credits: Adobe Stock

इम्यून सिस्टम को करे बूस्ट

Image Credits: Adobe Stock

कैल्शियम, मैगनीशियम और विटामिन ई से भरपूर जीरा शरीर में संक्रमण के प्रभाव को कम करने में मदद करता है। इसमें थाएमोल और क्यूमिन जैसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जिससे शरीर पर बढ़ने वाली ऑक्सीडेटिव तनाव को भी कम किया जा सकता है। 

Image Credits: Adobe Stock