खर्राटे रात भर सोने नहीं देते, तो इन 5 तरीकों से पाएं इनसे छुटकारा
रात को सोते वक्त खर्राटे लेना एक आम समस्या है। खर्राटे लेने के कई कारण हो सकते हैं। मोटापा, स्मोकिंग, नाक और गले की मसल्स का कमज़ोर होना और साइनस की समस्या इसके मुख्य कारण है। जानते हैं इस समस्या को दूर करन के कुछ खास उपाय
Image Credits : Shutterstock
करवट लेकर सोएं
Image Credits : Shutterstock
करवट लेकर सोने से भी खर्राटे की समस्या दूर होती है। दरअसल, पीठ के बल लेटने से आपकी जीभ आपके गले के करीब रहती है और उस पर होने वाली कंपन खर्राटे का कारण बन सकती है।
Image Credits : Shutterstock
नेज़ल पैसेज को खोलें
Image Credits : Shutterstock
नाक के मार्ग को खोलने से भी खर्राटे की समस्या का समाधान किया जा सकता है। हल्के गुनगुने तेल से मालिश करने या फिर नाक में तेल की कुछ बूंदे टपकाने से नाक में आ रही रूकावट को दूर किया जा सकता है। वहीं सोने से पहले हल्के गर्म पानी से नहाने भी लाभ पहुंचाता है। दरअसल, नमी के कारण नोज़ ब्लॉकेज़ आसानी से दूर हो जाती है।
Image Credits : Adobestock
वज़न कम करें
Image Credits : Shutterstock
ज्यादा वज़न कई बार स्नोरिंग का कारण साबित होता हैं। मोटापे के शिकार लोगों के गर्दन के नज़दीक अतिरिक्त फैट्स जमा होते हैं। इससे वायुमार्ग का आकार कम हो जाता है। ऐसे में डाइट को नियंत्रित करने आरै वज़न घटाने से स्नोरिंग को न सिर्फ कम बल्कि खत्म किया जा सकता है।
Image Credits : Shutterstock
पुदीने की पत्तियां
Image Credits : Shutterstock
गुनगुने पानी में पुदीने की पत्तियां उबालकर पीने से खर्राटे की समस्या दूर हो जाती है। इसके अलावा पिपरमिंट ऑयल की कुछ बूंदों को पानी में डालकर गारगल करने से फायदा मिलने लगता है। एंटी इफ्लामेंटरी गुणों से भरपूर पुदीना नाक और गले की सूजन को कम करने का काम करते हैं।
Image Credits : Shutterstock
स्टीम थेरेपी
Image Credits : Adobestock
दिन भर की दौड़भाग के दौरान नोज़ ब्लॉक की समस्या होना सामान्य है। ऐसे में रात को सोने से पहले स्टीम अवश्य लें। इससे नोज़ ब्लॉकेज दूर होने लगती है। साथ ही खर्राटों से राहत मिल जाती है।
Image Credits : Shutterstock
बॉडी वेट मेंटेन करने के लिए 5 ऐसी एक्सरसाइज़, जिन्हें आप प्रेगनेंसी में भी कर सकती हैं