By Yogita Yadav
Published Feb 26, 2025

Healthshots

फूडी हैं और कैलोरी की चिंता हैं, तो बाहर खाना खाते वक्त चुनें ये 10 फास्ट-फूड 

आजकल के व्यस्त समय में लोग फास्ट-फूड को बेहद पसंद करते है बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी फास्ट फूड के खाना बेहद पसंद करते हैं. इसे खाने का बहाना ढूंढते रहते हैं। इस फूड में कैलोरी भी ज्यादा होती है तो अगर आप इसे खा रहे हैं तो इसके हेल्दी ऑप्शन चुने या फिर इसे कम खाएं।

Image Credits: Adobe Stock

चिकन सलाद में लीन प्रोटीन और आयरन के साथ-साथ  इसमें फाइबर,विटामिन,मिनरल और अन्य पोषक तत्व भी होते हैं। इसमें कैलोरी कम होती है, ड्रेसिंग के साथ लगभग 250 कैलोरी इसमें होती है। ये एक अच्छा फास्ट-फूड ऑप्शन है। 

ग्रिल्ड चिकन सलाद

Image Credits : Adobe Stock

ये ताजी सब्जियों जैसे प्याज,खीरा और टमाटर से भरा हुआ होता है, जो सैंडविच को कम फैट लेकिन फाइबर भरपूर बनाता है। इसमें लगभग  230 कैलोरी होती है। ये खाने में टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी है।

वेजी डिलाईट सैंडविच

Image Credits : Adobe Stock

 इसमें ग्रिल्ड चिकन होता है जो कि प्रोटीन से भरपूर होता है इस फास्ट-फूड में लगभग 150 कैलोरी होती है। ये एक अच्छा ऑप्शन है इसे खाने के बाद आपका पेट कम कैलोरी के बाद भी भरा रहेगा।

फ्रेस्को चिकन सॉफ्ट टैको

Image Credits : Adobe Stock

शिमला मिर्च मशरूम पनीर जैसी सब्जियों से भरा हुआ ये पिज्जा खाने में टेस्टी होने के साथ ही इसमें कैलोरी भी ज्यादा होती हैं इसके टुकड़े में लगभग 150 कैलोरी होती हैं। 

थीन क्रस्ट वेजी पिज्जा

Image Credits : Adobe Stock

इसमें ग्रिल्ड चिकन, बीन्स, ब्राउन राइस, सालसा और साग जैसी खाने की चीजें होती हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार पनीर भी एड कर सकती हैं,  इसमें लगभग 500 कैलोरी होती हैं।

बुरिटो बाउल

Image Credits : Adobe Stock

इसमें आप अपनी पसंद की सब्जी ले सकती हैं इसमें खीरे, हरी सब्जियां और टमाटर होते हैं। इसके साथ आप ग्रिल्ड चिकन भी ले सकती हैं जो प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है। इसमें लगभग 250 कैलोरी होती हैं।

गार्डन सलाद

Image Credits : Adobe Stock

इसमें रोमेन लेट्यूस, चिकन ब्रेस्ट, प्याज, एवोकाडो, चेरी टमाटर, दही और नीबू डालकर इसे बनाया जाता है। इसके साथ ही इसमें सॉस भी डाला जाता है। ये एक हेल्दी ऑप्शन है इसमें लगभग 450 कैलोरी होती हैं।

चिपोटल सलाद बाउल

Image Credits : Adobe Stock

जंक फूड को हेल्दी तरह से खाने का ये मजेदार तरीका है इसमें बर्गर वन की जगह लेटस के पत्ते होते हैं। यही कारण है की ये हेल्दी होता है इसमें बेहद कम कैलोरी होती हैं इसमें लगभग 186 कैलोरी होती हैं।

लेटस-रैप्ड बर्गर

Image Credits : Adobe Stock

इसमें ब्रेड की जगह सूजी या मूंग दाल होती है इसलिए ये हेल्दी होती है। ये प्रोटीन से भरपूर होती है इसमें आप अपनी पसंद की सब्जी डाल कर बना सकती हैं। इसमें लगभग 250 कैलोरी होती हैं।

ब्रेड के बिना सैंडविच

Image Credits : Adobe Stock

ये खाने में बेहद टेस्टी होती है इसमें उबले हुए चिकन के साथ लेट्यूस, बेल पेपर, सीजनिंग, क्रीमी और मेयोनेज होती है ये विटामिन और फाइवर से भरपूर होता है इसमें  लगभग 320 कैलोरी होती हैं।

ग्रील्ड चिकन सैंडविच

Image Credits : Adobe Stock