By Jyoti Sohi
Published Feb 26, 2025

Healthshots

हिंदी में भी उपलब्ध हैं ये 5 मोटिवेशनल बुक्स, जानिए इनके बारे में सब कुछ

जीवन में आगे बढ़ने के लिए पॉजिटीविटी और ग्रेटीट्यूट बेहद ज़रूरी है और इसे अपनी लाइफ का अंग बनाने में प्रेरक पुस्तकें बेहद मददगार साबित होती हैं। इससे न केवल व्यक्ति की मानसिकता में सुधार आने लगता है बल्कि आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होने लगता है। इन 5 मोटिवेशनल किताबों के माध्यम से अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की जा सकती है। 

Image Credits: Adobe Stock

जीवन के अद्भुत रहस्य

Image Credits: Adobe Stock

लाइफ कोच और मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास की इस किताब के माध्यम से व्यक्ति जीवन को जीना सीखने लगते है। इससे जीवन में संतुलन बढ़ने लगता है और उद्देश्य की प्राप्ति होती है। इस किताब में दिलचस्प किस्सों और कहानियों को बुनकर अर्थपूर्ण और संतुलित जीवन जीने की सीख दी जाती है। 

Image Credits: Adobe Stock

आपके अवचेतन मन की शक्ति

Image Credits: Adobe Stock

डॉ. जोसेफ मर्फी की ये किताब दैनिक जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाकर जीवन में भय को काबू करके आगे बढ़ने में मदद करती है। इस किताब का अनुवाद मंजुला डोभाल ने किया है। इससे विचारों में नयापन आने लगता है और जीवन में खुशी, सफलता व समृद्धि बढ़ने लगती है। 

Image Credits: Adobe Stock

इकिगाई

Image Credits: Adobe Stock

हेक्टर गार्सिया और फ्रान्सेस्क मिरालेस की किताब इकिगाई में लम्बे और खुशहाल जीवन का जापानी रहस्य बताया गया है। इस किताब की मदद से वर्तमान में मौजूद परेशानियों के बावजूद सुनहरे भविष्य को पाने में इकिगाई मददगार साबित होता है। ये किताब दुनिया की बेस्टसेलर्स किताब में शुमार है। 

Image Credits: Adobe Stock

योगी कथामृत

Image Credits: Adobe Stock

योगी कथामृत परमहंस योगानन्द की आत्मकथा है, जो एक महान आध्यात्मिक हस्ती कहलाए। उत्तरी भारत में जन्मे इस सिद्ध पुरूष ने अपने लेखन और शिक्षाओं को दुनिया भर में फैलाने के लिए सेल्फ रियलाइज़ेशन फ़ेलोशिप की स्थापना की। इससे जीवन में आत्म चिंतन और आत्मविश्वास की भावना बढ़ने लगती है। 

Image Credits: Adobe Stock

पॉजिटिव थिंकिंग

Image Credits: Adobe Stock

नेपोलियन हिल की किताब पॉजिटिव थिंकिंग सोच को सकारात्मक बनाकर सोचने समझने की क्षमता को बढ़ाती है। इससे न केवल कार्यक्षमता में सुधार आता है बल्कि मानसिकता और व्यक्तिगत विकास भी बेहतर हो जाता है। इसे पढ़ने से भावनाओं को नियंत्रित करके विचारों को नई दिशा प्रदान करने में मदद मिलती है।  

Image Credits: Adobe Stock