Healthshots

By Jyoti Sohi

Published Dec 28, 2023

खाना खाने के बाद और सोने से पहले वॉक करना देता है आपकी सेहत को ये 7 फायदे

खुद को हेल्दी और एक्टिव बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार के साथ कुछ देर चलना भी ज़रूरी है।इससे न केवल हार्ट संबधी समस्याएं हल होने लगती है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी उचित बना रहता है। चलिए जानते हैं खाना खाने के बाद और सोने से पहले वॉक करने के कुछ अन्य फायदे।

Image Credits : Shutterstock

एनआईएच के अनुसार रात का खाना खाने के बाद कुछ देर की वॉक पाचनतंत्र को मज़बूत बनाती है। इससे खाना पचाने में आसानी होती है। टहलने से गट हेल्थ को मज़बूती मिलती है, जो शरीर को एसिडिटी, अपच और कब्ज से राहत दिलाती है।

Image Credits : Shutterstock

डाइजेशन होगा इंप्रूव

खाना खाने के बाद वॉक करने से शरीर में हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है। इससे सीने में जलन, कोलेस्ट्रॉल और स्ट्रोक के जोखिम से बचा रहता है। इससे ब्लड प्रेशर नियमित बना रहता है और शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है, जो शरीर को हृदय रोगों से बचाए रखने में मदद करती है।

Image Credits : Shutterstock

हृदय रोगों का खतरा होगा कम

चलने से शरीर में रक्त प्रवाह नियमित बना रहता है, जो मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन से मुक्ति मिल जाती है। शरीर में रक्त का प्रवाह नियमित रहने से बोनस, मसल्स, माइंड समेत सभी ऑर्गन्स अपना कार्य उचित तरीके से करते हैं। साथ ही शरीर कई बीमारियों की चपेट में आने से बच जाता है।

Image Credits : Shutterstock

ब्लड फ्लो को बढ़ाए

रोज़ाना खाना खाने के बाद 15 मिनट की वॉक करने से कैलोरीज़ बर्न करने में मदद मिलती है। अक्सर खाना खाने के बाद सोने या बैठने से फैट्स शरीर में जमा होने लगते है। इससे शरीर को बचाने के लिए वॉक के विकल्प को चुनें। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और शरीर भी हेल्दी बना रहता है।

Image Credits : Shutterstock

वेटगेन से राहत

कुछ देर वॉक करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने लगता है। इससे बार बार भूलने की समस्या भी हल होने लगती है। साथ ही वे लोग जो मूड स्विग की समस्या हल हेती है। वॉक करने से ब्रेन से सेरोटोनिन रिलीज़ होने लगता है। इससे लर्निंग इंप्रूव होती है और मेमोरी बढ़ने लगती है।

Image Credits : Shutterstock

याददाश्त को बढ़ाए

खाना खाने के बाद 10 से 30 मिनट की वॉक करने से नींद न आने की समस्या भी हल होने लगती है। दरअसल, शारीरिक गतिविधि के चलते थकान का अनुभव होने लगता है, जिससे स्लीप क्वालिटी बढ़ने लगती है। शरीर में मेलोटोनिन रिलीज़ होने से स्लीप रेगुलेट होने लगती है और आप तनाव संबधी समस्याओं से भी दूर हो जाते हैं।

Image Credits : Shutterstock

नींद की गुणवत्ता को बढ़ाए

शरीर को एक्टिव और हेल्दी बनाए रखने में नाइट और मार्निंग दोनों ही वॉक फायदेमंद साबित होती है। रात में कुछ देर टहलने से शरीर में एनर्जी का स्तर बढ़ने लगता है, जो आपको दिनभर तरोताज़ा रखने में मदद करता है। रात की वॉक के बाद शरीर में स्टेमिना भी बढ़ने लगता है।

Image Credits : Shutterstock

एनर्जी लेवल रहे मेंटेन