By Jyoti Sohi
Published Feb 05, 2025

Healthshots

पाचन दुरुस्त रखने के लिए सौंफ है अचूक उपाय, जानें इससे मिलने वाले 5 फायदे

अक्सर लोग माउथ फ्रेसनर के तौर पर चीनी या मिशरी के साथ सौंफ का सेवन करते है। इससे न केवल सांस की दुर्गंध को दूर किया जा सकता है बल्कि पाचनतंत्र को भी मज़बूती मिलती है। इसमें सूजनरोधी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। जानते हैं सौंफ के फायदे।

Image Credits: Adobe Stock

डाइजेशन को करे बूस्ट

Image Credits: Adobe Stock

सौंफ़ के बीजों में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो आंतों में सूजन या जलन को शांत करके पाचन में सुधार करने में मदद करते हैं। सौंफ़ में एनेथोल कंपाउड पाया जाता है, जो शरीर को अपच से बचाकर संमांसपेशियों को आराम देने में मदद करते है। 

Image Credits: Adobe Stock

वजन घटाने के लिए फायदेमंद

Image Credits: Adobe Stock

सौंफ वज़न घटाने के लिए फायदेमंद है। इसमें डायटरी फाइबर की मात्रा पाई जाती हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और पाचन प्रक्रिया को धीमाअकरता हैं। इससे देर तक भूख नहीं लगती है, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है और शरीर में कैलोरीज़ को जमा होने से भी रोकने में मदद मिलती है। 

Image Credits: Adobe Stock

लिवर को रखे दुरुस्त

Image Credits: Adobe Stock

सौफ के सेवन से सेलेनियम का स्तर बढ़ने लगता है, जो लिवर को डिटॉक्स करने में मददगार साबित होता है। सौंफ के बीज चबाने से या इसे चाय में एबालकर पीने से लिवर को हेल्दी एंजाइम की प्राप्ति होती है। इससे शरीर को नेचुरल तरीके से डिटॉक्सिफाई करने में मदद मिलती हैं।

Image Credits: Adobe Stock

आंखों की रोशनी में लाए सुधार 

Image Credits: Adobe Stock

सौंफ के बीज का सेवन करने से शरीर को विटामिन की प्राप्ति होती है, जिससे दृष्टि में सुधार आने लगता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और पोषक तत्वों की उच्च मात्रा पाई जाती है, जिससे आंखों से जुड़ी समस्याओं का जोखिम कम होने लगता है। इसे चबाकर खाने के अलावा पानी में उबालकर पीने से भी फायदा मिलता है। 

Image Credits: Adobe Stock

ब्लड प्रेशर को करे नियंत्रित 

Image Credits: Adobe Stock

सौंफ को चबाकर खाने से स्लाइवा में नाइट्राइट के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है। इस नेचुरल कंपाउड की मदद से ब्लडप्रेशर के स्तर को नियंत्रित रखा जा सकता है। इसके अलावा सौंफ में पोटैशियम भी भरपूर मात्रा में होता हैए जो ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ने से रोकने में मदद करता है। 

Image Credits: Adobe Stock