By Jyoti Sohi
Published Jan 16, 2025

Healthshots

एक गिलास त्रिफला का पानी कंट्रोल करता है एसिडिटी और स्ट्रेस, जानिए इसके और भी फायदे 

आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर त्रिफला चूर्ण बेहद फायदेमंद है। इसे पानी में मिलाकर पीने से पाचन संबधी समस्याओं से लेकर शुगर को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है। आंवला, हरितकी और बिभीतकी से तैयार होने वाले इस फायेदमंद चूर्ण का सेवन करने से शरीर को पोषण की भी प्राप्ति होती है। जानते हैं त्रफला ड्रिंक का सेवन करने से शरीर को मिलने वाले ये 5 फायदे।

Image Credits: Adobe Stock

पाचनतंत्र को बनाए मज़बूत

Image Credits: Adobe Stock

फाइबर से भरपूर त्रिफला चूर्ण को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से पाचन संबधी समस्याएं हल होने लगती है। इससे ब्लोटिंग, पेट दर्द और कब्ज से राहत मिलती है। साथ ही शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण भी बढ़ने लगता है। सुबह खाली पेट त्रिफला ड्रिंक का सेवन करने से फायदा मिलता है।

Image Credits: Adobe Stock

वेटलॉस में होगा मददगार साबित

Image Credits: Adobe Stock

वे लोग जो पेट पर जमा जिद्दी चर्बी को बर्न करना चाहते हैं, उन्हें त्रिफला ड्रिंक का सेवन अवश्य करना चाहिए। इससे शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को डिटॉक्स करके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से इसे पीने से शरीर में एकत्रित होने वाली कैलोरी की समस्या से बचा जा सकता है।  

Image Credits: Adobe Stock

स्ट्रेस को करे दूर

Image Credits: Adobe Stock

दिनों दिन बढ़ने वाले तनाव को दूर करने के लिए त्रिफला ड्रिंक का सेवन करें। इससे मांइड रिलैक्स रहता है और कार्यक्षमता में भी सुधार आने लगता है। वे लोग जो एंग्ज़ाइटी का शिकार है, उन्हें इसके सेवन से फायदा मिलता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंटस की मात्रा शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करती है।

Image Credits: Adobe Stock

डायबिटीज को करे नियंत्रित

Image Credits: Adobe Stock

शरीर में हाई ब्लड शुगर की समस्या को हल करने के लिए त्रिफला को पानी में मिलाकर पीने से लाभ होता है। इससे शरीर को एंटीऑक्सिडेंट, एंटी.इंफ्लेमेटरी और एंटी डायबिटीक गुणों की प्राप्ति होती है। साथ ही शुगर स्पाइक के खतरे से भी बचा जा सकता है। साथ ही इंसुलिन सेंसिटीविटी भी प्रभावित होती है। 

Image Credits: Adobe Stock

हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

Image Credits: Adobe Stock

त्रिफला के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हल होने लगती है और हृदय रोगों से बचा जा सकता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आर्टरीज़ में जमने वाले प्लाक को कम करने में मदद मिलती है। 

Image Credits: Adobe Stock