By Jyoti Sohi
Published Dec 26, 2024

Healthshots

नेचुरल पेनकिलर है लौंग का तेल, इन 5 समस्याओं से मिलेगी राहत

आयर्वुदिक गुणों से भरपूर लौंग का तेल शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद साबित होता है। इसमें  यूजेनॉल कंपाउड पाया जाता है, जिससे मसल्स पेन को कम किया जा सकता है। एंटीमाइक्रोबियल और एंटीइंफ्लामेटरी गुणों के चलते इससे न केवल शरीर में बैक्टीरिया का प्रभाव कम होता है बल्कि दांतों, त्वचा और बालों को भी फायदा पहुंचाता है। जानते हैं लौंग के तेल से मिलने वाले 5 फायदे।

Image Credits: Adobe Stock

मुंह में छालों से मिलेगी राहत

Image Credits: Adobe Stock

लौंग के तेल को फूल की कली से निकाला जाता है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के चलते माउथ अल्सर में बेहद फायदेमंद साबित होता है। माउथ अल्सर से राहत पाने के लिए तेल को रुई के टुकड़ें पर लगाकर छालों पर अप्लाई करें। इससे दर्द और जलन को कम किया जा सकता है। 

Image Credits: Adobe Stock

दांत का दर्द होगा कम

Image Credits: Adobe Stock

दांतों की संवेदनशीलता को कम करने और दर्द से राहत पाने के लिए लौंग का तेल कारगर उपाय है। इसमें मौजूद यूजेनॉल कंपाउड से दर्द को कम किया जा सकता है। इसके लिए रूई को तेल में डिप करने के बाद दांत पर लगाएं। इससे दर्द व सूजन कम होती है। साथ ही टूथ इनेमल की मज़बूती बढ़ने लगती है। 

Image Credits: Adobe Stock

एक्ने से स्किन को बचाए

Image Credits: Adobe Stock

मुहांसों की समस्या से राहत पाने के लिए लौंग का तेल फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को बैक्टीरिया के प्रभाव से मुक्त रखने में मदद करते हैं। इससे सर्दियों के मौसम में बढ़ने वाली एक्ने की समस्या को कम किया जा सकता है। 3 से 4 बूंद लौंग के तेल को एलोवेरा जेल में मिलाकर लगाने से स्किन को फायदा मिलता है। 

Image Credits: Adobe Stock

बालों को मिलेगी मज़बूती

Image Credits: Adobe Stock

लौंग का तेल बालों में लगाने से बीटाकैरोटीन, विटामिन ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड की प्राप्ति होती है। बालों को मुलायम और शाइनी बनाने के लिए लौंग के तेल को नारियल या बादाम के तेल में मिलाकर लगाने से पोषण की प्राप्ति होती है। इससे हेयर सेल्स की ग्रोथ बूस्ट होती है और बालों का टूटना कम होने लगता है। 

Image Credits: Adobe Stock

मसल्स पेन से मिलेगा छुटकारा

Image Credits: Adobe Stock

लौंग के तेल में पेन रिलीविंग प्रॉपर्टीज़ पाई जाती हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल गठिया, मोच, खिंचाव और मांसपेशियों में बढ़ने वाले दर्द को कम करने के लिए किया जाता है। इसे स्प्रे के तौर पर अप्लाई करने से दर्द व खिंचाव को कम किया जा सकता है।   

Image Credits: Adobe Stock