Healthshots

By SmitaSingh

PublishedFeb 15,  2024

Reduce Belly Fat : इन 5 तरीकों से कोई भी कम कर सकता है पेट की चर्बी

शरीर के मध्य भाग यानी पेट के आसपास एक्स्ट्रा स्किन और टिश्यू जमा हो जाती है। यह एक्स्ट्रा स्किन चुटकी में आ जाती है। विसेरल फैट पेट के भीतर अंगों के आसपास की जगह में गहराई से जमा हो जाती है। बहुत अधिक विसेरल फैट गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनती है।

Image Credits : Adobe stock

क्या है बैली फैट

पेट पर एक्स्ट्रा फैट आंतरिक अंगों को घेर लेती है। यह हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और लिवर संबंधी समस्याओं सहित कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को बढ़ाती है। यहां तक कि कैंसर के जोखिम से जुड़ी होती है।

Image Credits : Adobe stock

क्यों खतरनाक है  बैली फैट

वजन कम करने ख़ासकर पेट की चर्बी कम होने से ब्लड वेसल्स की कार्यप्रणाली, नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। गंभीर बीमारियों का जोखिम कम होता है । फिट रहने से अपने-आप में भी अच्छा लगता है।

Image Credits : Adobe stock

बैली फैट कम करने से क्या हैं फायदे

ज्यादातर लोग नियमित रूप से कैलोरी बर्न करने की अपेक्षा अधिक कैलोरी खाते और पीते हैं। इसलिए उनका अतिरिक्त वजन बढ़ने की संभावना अधिक होती है। इसमें बैली फैट भी शामिल है। उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियां भी कम होने लगती हैं। शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं रहने वाले के लिए यह अधिक गंभीर है।

Image Credits : Adobe stock

क्यों कुछ चीज़ों को अवॉइड करना है जरूरी

खराब या सिंपल कार्बोहाइड्रेट में शुगर और प्रोसेस्ड ग्रेन शामिल होते हैं। इनमें सभी ब्रान, फाइबर और पोषक तत्व हटा दिए जाते हैं। ये ब्लड में जल्दी शुगर बनाकर फैट बढ़ा देते हैं। सफेद ब्रेड, पिज्जा आटा, पास्ता, पेस्ट्री, सफेद आटा, सफेद चावल, मिठाइयां और प्रोसेस्ड ग्रेन जैसे बैड कार्ब को अवॉयड करें।

Image Credits : Adobe stock

बैड कार्ब्स को एवॉइड करें

शारीरिक गतिविधि पेट की चर्बी को जलाने में मदद करती है। इसलिए लंबे समय तक बैठे रहना, लगातार कई घंटों तक लेटे रहना जैसी स्टैगनेंट गतिविधि को नहीं अपनाएं। हमेशा एक्टिव रहने की कोशिश करें। एक्सरसाइज पेट की चर्बी को कम करता है, क्योंकि यह इंसुलिन के ट्रांसपोर्ट लेवल को कम करता है।

Image Credits : Adobe stock

स्टैगनेंट लाइस्टाइल को कहें न

खाने-पीने के सामन के ब्रांडों की तुलना करें। जिनमें लो फैट हों, सैचुरेटेड फैट नहीं हों, उनका चुनाव करें। कुछ योगर्ट कंपनियां दावा करती  हैं कि उनमें वसा कम है, लेकिन उनमें कार्ब्स और एडेड शुगर दूसरों की तुलना में अधिक होती है। ग्रेवी, मेयोनेज़, सॉस और सैलेड ड्रेसिंग में अक्सर हाई फैट और बहुत अधिक कैलोरी होती है।

Image Credits : Pexels 

लेबल रीडर बनें

पैक्ड फ़ूड और स्नैक फूड में अक्सर ट्रांस फैट, एडेड शुगर और एक्स्ट्रा नमक या सोडियम होता है। ये तीन चीजें वजन कम करना मुश्किल बनाती हैं। बैली फैट को काम करने के लिए इन तीनों को अवॉयड करें।

Image Credits : Adobe stock

प्रोसेस्ड फ़ूड से दूर रहें

से मित्रों से दूर रहें, जो दिन भर खुद अनहेल्दी फ़ूड खाते हैं और आपको भी खाने के लिए उकसाते हैं। वे अपने साथ-साथ आपको भी मोटा बना देंगे। उनकी बजाय आप हेल्दी खाने और अधिक व्यायाम करने के लिए इच्छुक रहने वाले से दोस्ती करें।

Image Credits : Adobe stock

हेल्थ अनकांशस मित्रों से दूर रहें