Healthshots

By Smita Singh

Published June 9, 2023

अनुपमा फेम रूपाली गांगुली खुद को फिट रखने के लिए अपनाती हैं ये 9 फिटनेस मंत्र

रूपाली अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करती हैं। वे नाश्ते में  ओट्स, दलिया, उपमा लेना पसंद करती हैं। साथ ही वे एक बाउल फल भी लेती हैं। इससे वे दिन भर एनर्जेटिक बनी रहती हैं।

Image Credits : Instagram

गुनगुने पानी से दिन की शुरुआत

रूपाली योग करना कभी नहीं भूलती हैं। वे सभी को योग करने की सलाह भी देती हैं। वे कहती हैं कि रोजाना योग करने से दिमाग तनावमुक्त रहता है। शरीर और मन में संतुलन बना रहता है।

Image Credits : Instagram

प्रतिदिन करती हैं योग

वेट कंट्रोल करने के लिए रूपाली गांगुली कार्डियो एक्सरसाइज पर भरोसा करती हैं। स्विमिंग, साइकिलिंग और जॉगिंग भी करती हैं। वे स्कवेटस करना भी पसंद करती हैं।

Image Credits : Instagram

कार्डियो एक्सरसाइज

यदि रोज कुछ समय के लिए डांस किया जाये, तो इसका प्रभाव मन और शरीर दोनों पर पड़ता है। डांस से मूड बेहतर होता है और कैलोरी भी बर्न होती है।

Image Credits : Instagram 

मूड और फिटनेस बढ़ाता है डांसिंग

अनुपमा फेम रूपाली गांगुली को वाकिंग करना खास पसंद है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपनी कई इंटरव्यू में दिए हैं। वे मानती हैं कि कैलोरी बर्न करने और फिटनेस को बरकरार रखने के लिए कम से कम आधे घंटे की वाक जरूरी है।

Image Credits : Instagram

वॉकिंग है जरूरी

रूपाली दोपहर के भोजन में ढेर सारी फ्रेश सब्जियां लेना पसंद करती हैं। वे मानती हैं कि सब्जियां उन्हें हाइड्रेटेड रखती हैं। स्किन और शरीर को भरपूर पोषण देती हैं। वे मसल्स हेल्थ के लिए प्रोटीन युक्त दाल को शामिल करती हैं।

Image Credits : Instagram

फ्रेश सब्जियों पर भरोसा

रूपाली रात में हल्का भोजन लेना पसंद करती हैं। वे चपाती, सब्जी या सब्जियों की जूस लेना पसंद करती हैं। उनका मानना है कि मेटाबोलिज्म को सक्रिय रखने के लिए रात का भोजन हल्का लेना चाहिए।

Image Credits : Instagram

रात में हल्का भोजन

रूपाली अपनी चमकती स्किन के लिए नियमित स्किनकेयर को श्रेय देती हैं। वे नियमित रूप से टोनिंग, क्लींजिंग, मोइस्चराइजिंग करती हैं। डेड स्किन को हटाने के लिए वे स्किन एक्स्फोलिएशन पर भी भरोसा करती हैं।

Image Credits : Instagram

नियमित करती हैं स्किन केयर

रूपाली गांगुली मानती हैं कि फिटनेस के लिए परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना जरूरी है। इससे मन तनाव मुक्त रहता है। इसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है।

Image Credits : Instagram 

परिवार के साथ क्वालिटी टाइम