By Yogita Yadav
Published Feb 23, 2025
हेल्थ के लिए चने बेहद फायदेमंद होते हैं। ये कई पोषक तत्व जैसे आयरन, फाइबर, फॉलेट, कार्ब्स और प्रोटीन का खजाना है। इसे खाने के कई फायदे हैं, ये सुपरफूड फिटनेस को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही और भी कई बीमारियों को दूर रखता है। जाने रोजाना सुबह चने खाने के फायदे।
इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है और यही कारण है की पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। इससे आप ओवर ईटिंग नहीं करते। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो चने को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
ब्लड शुगर कंट्रोल
इसका ग्लाइसमिक इंडेक्स कम होता है। जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायता करता है। अगर आप डायबिटीज से परेशान हैं तो आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
हार्ट हेल्थ
चने में सोडियम कम पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को नहीं बढ़ने देता। चना अनसैचुरेटेड फैट का अच्छा स्रोत है, कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में सहायता करता है। जिससे हार्ट डिजीज होने का खतरा कम होता है।
कब्ज में
भरपूर मात्रा में फाइबर होने के कारण कब्ज को सही करने में मदद करता है। आंत से जुड़ी समस्या में चने का सेवन किया जाता है। यह पेट को साफ करने में सहायता करता है। अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं तो इसे अपनी डाइट में शामिल करें।
हीमोग्लोबिन बढ़ाता है
एनीमिया से परेशान लोगों को अपनी डाइट में चना जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है जो हीमोग्लोबिन को सही करने में मदद करता है और आपके शरीर में ब्लड के लेवल को सही रखता है।
Chana dal kabab : वेट लॉस और हार्ट हेल्थ दोनों के लिए फायदेमंद है चना दाल के कबाब, यहां है रेसिपी