Healthshots
By Smita Singh
Published Aug 11, 2023
संयुक्त राज्य अमेरिका के लोमा लिंडा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा 14 वर्षों तक लगातार 34,000 लोगों पर स्टडी की गई। स्टडी में यह निष्कर्ष निकला कि जो लोग 5 स्वस्थ आदतों का नियमित रूप से पालन करते हैं, वे उन लोगों की तुलना में 10 साल तक अधिक जिए, जिन्होंने अच्छी आदतों का पालन नहीं किया।
स्वस्थ और फिट रहने के लिए स्वयं में अच्छी आदतें डालना कोई चलन नहीं है। यह एक जीवनशैली है। अच्छी आदतों को फ़ॉलो करने से जीवनशैली से जुड़ी बीमारी डायबिटीज, हार्ट डिजीज, लंग डिजीज का जोखिम कम हो जाता है। बीमार नहीं पड़ने से स्वस्थ और लंबा जीवन जिया जा सकता है।
अभ्यास और दृढ इच्छाशक्ति से कोई भी अच्छी आदत डाली जा सकती है। मन भटकने पर ध्यान-योग का सहारा लिया जा सकता है। अच्छी किताबें पढने से भी अच्छी आदतें विकसित हो पाती हैं। आगे बताये 5 आदतों को फ़ॉलो करने का प्रयास करें।
प्लांट बेस्ड फ़ूड में फाइबर और फाइटो केमिकल्स मौजूद होते हैं। इनमें एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण भी होते हैं, जो सेल के फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं। इसके कारण डायबिटीज, हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है। सूजन कम कर जोड़ों की बीमारी से दूर रखता है।
ड्राई फ्रूट में मौजूद पोषक तत्व स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए जरूरी हैं। न्यूट्रीएंट जर्नल के अनुसार, इसके पॉलीफेनोल्स सूजन-रोधी होते हैं। ओमेगा फैटी एसिड ब्रेन को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं। सप्ताह में लगभग पांच बार पानी में भिगोये ड्राई फ्रूट जरूर खाएं।
डब्ल्यूएचओ फिजिकल रूप से एक्टिव रहने के लिए स्केलेटल मसल का एक्टिव रहना जरूरी मानता है। इससे एनर्जी लॉस होती है, जो शरीर के लिए जरूरी है। सप्ताह में 150 मिनट मध्यम गति के या 75 मिनट विगरस एक्सरसाइज करने की सलाह देता है।
हार्वर्ड हेल्थ के अनुसार, स्मोकिंग और वाइन कई अलग-अलग तरह के कैंसर का जोखिम कई गुना बढ़ा देता है। इसके कारण मेंटल हेल्थ भी प्रभावित हो जाती है और उम्र कम हो जाती है। यदि लंबे समय तक जीना चाहती हैं, तो इन बुरी आदतों को आज से छोड़ दें।
हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग के अध्ययन बताते हैं कि मोटापा सौ तरह की बीमारियों का जड़ है। लंबी आयु पाने के लिए वेट कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। इसके लिए प्रोसेस्ड फ़ूड, जंक फ़ूड, स्ट्रीट फ़ूड को छोड़कर हेल्दी फ़ूड अपनाना और डेली एक्सरसाइज करना जरूरी है।
इन 5 आदतों के अलावा पर्याप्त पानी पीकर खुद को हाइड्रेट रखना चाहिए। पानी पीने से शरीर के टोक्सिंस बाहर निकल जाते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है। बीमारियां दूर रहने से आयु बढ़ती है।