Healthshots

By Jyoti Sohi

Published May17, 2023

वेटलॉस करना है तो इन 5 अनूठे तरीकों से करें अखरोट को अपनी डाइट में शामिल

अखरोट एंटी.ऑक्सीडेंट के साथ-साथ ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्लांट कम्पाउंड और विटामिन ई से समृद्ध हैं। ब्रेन को बूस्ट करने के अलावा अखरोट बैड कोलेस्ट्रॉल को भी दूर करता है। पोषक तत्वों से भरपूर अखरोट वेटलॉस में भी आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं, वेटलॉस के लिए कैसे करना है अखरोट को अपनी डाइट में शामिल।

Image Credits : Adobestock

वॉलनट विद योगर्ट

Image Credits : Adobestock

सुबह नाश्ते में अखरोट को ओवर नाईट सोक करने के बाद टुकड़ो में तोड़ लें। इसके बाद उसे योगर्ट बाउल में एड करके। इसमें ओट्स भी मिलाएं। अब इस मील को लेने से न केवल आपको पोषण की प्राप्ति होगी बल्कि लंबे वक्त तक भूख भी नहीं लगेगी।

Image Credits : Adobestock

वालनट डेट स्मूदी

Image Credits : Adobestock

दिनभर में किसी भी वक्त वालनट स्मूदी पीने से शरीर हेल्दी और फिट रहता है। इसके लिए एक कप दूध में सीडलेस खजूर और वॉलनट एड करें। इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन और मिनरल्स के चलते इसके सेवन से लंबे वक्त तक भूख नहीं लगती हैं।

Image Credits : Adobestock

वॉलनट सलाद

Image Credits : Shutterstock

सलाद में फलों के साथ साथ वॉलनट समेत अन्य सूखे मेवों को मिक्स करके खा सकते हैं। इससे एनर्जी मिलने के साथ मसल्स को मज़बूती मिलती है। ब्रेन और हार्ट के लिए फायदेमंद अखरोट गट हेल्थ का ख्याल रखता है। इससे शरीर में अधिक फैट्स इकट्ठा नहीं होते हैं।

Image Credits : Shutterstock

रोस्टेड वॉलनट खाएं

Image Credits : Shutterstock

खाना खाने से पहले एक मुट्ठी वॉलनट को रोस्ट कर लें और उसे खाना खाने से पहले खाएं। इससे आपको भूख कम लगेगी। इसके अलावा शरीर को पोषक तत्व प्राप्त होंगे। 7 से 8 अखरोट खाने के आधे घण्टे बाद पानी पीएं। इससे न केवल डाइजेशन में फायदा मिलता है बल्कि शरीर भी स्वस्थ रहता है।

Image Credits : Adobestock

वॉलनट डिप

Image Credits : Adobestock

नाचोज़, पोहा, उपमा और इडली के स्वाद को आप वॉलनट डिप के साथ बढ़ा सकते हैं। रोस्टिड अखरोट, अदरक, लहसुन, नींबू का रस और नमक को मिलाकर डिप बना सकते हैं। इसे आप एक सप्ताह तक प्रयोग कर सकते हैं।

Image Credits : Adobestock