Healthshots
By Kartikey Hastinapuri
Published Aug 16, 2023
जामुन का साइंटिफिक नाम 'सिज़्गीनम क्युमिनी' होता है। जामुन में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो आंखो की रौशनी बढ़ाने और आंखो से जुड़ी समस्याओं को खत्म करता है। जामुन में एंथोसियनिन्स जैसे कई एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर के विभिन्न हिस्सों की सेहत को सुधारने में भी मदद करते हैं।
पालक सहित कई पत्तेदार सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ए होता है और हमारा शरीर बीटा कैरोटीन को विटामिन ए में बदल देता है। वहीं, ये विटामिन ए हमारी आंखों की रौशनी तेज़ करता है। पालक में आयरन, कैल्सियम, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन सी जैसे कई पोषणपूर्ण तत्व होतें हैं , जो शरीर में कई तरह की पौष्टिक जरूरतों को भी पूरा करते हैं।
गाजर एक सुपरफूड है। इसमें तमाम तरह के नुट्रिएंट्स के साथ साथ विटामिन ए भी होता है, जो आंखो की सेहत सुधारने में कारगर होता है। गाजर के पूरे पोषक तत्व लेने के लिए सर्वश्रेष्ठ है कि आप गाजर को सलाद में खाए। गाजर को दूसरी तरह से खाने पर भी ये उतना ही फायदेमंद होता है।
आंवले में कई तरह के पोषक तत्वों के साथ विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है जो आंखों की सेहत को सुधारने में मदद कर सकती है। साथ ही आंवला शरीर में ऊर्जा बढ़ाने का भी काम करता है और आंवला इम्युनिटी को बूस्ट करता है जिससे हेयर और स्किन में भी काफी सुधार होता है।
ब्रोकली एक सुपरफूड मानी जाती है क्योंकि इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते है, जो शरीर में विटामिन, मिनरल्स जैसे न्यूट्रिएंट्स की कमी को पूरा करता है। ब्रोकली में विटामिन ए और जीक्सान्थिन होता है, जो आंखों की सेहत को अच्छा रखता है। ब्रोकली में सल्फोराफेन जैसे एंटीकैंसर तत्व भी होते हैं, जो कैंसर से बचाव करते हैं।
नारियल का साइंटिफिक नाम 'कोकस नूसीफेरा' होता है। नारियल शरीर में कई तरह से पोषक तत्वों की पूर्ति करता है। नारियल में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और पोटेशियम मौजूद होते हैं जो शरीर को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। वहीं, नारियल में पाए जाने वाले पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन ई खासतौर पर आंखो की सेहत को दुरुस्त करते हैं।
काजू में ज़िंक और एन्टीऑक्सीडेंट्स होते है, जो आंखों को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। काजू में कई तरह के पौष्टिक तत्व होते हैं। ये गुड फैट और प्रोटीन का स्रोत बना सकता है, जो वजन प्रबंधन में भी मदद करता है।