Healthshots
By Sandhya Singh
Published Dec 11, 2023
पालक विभिन्न आवश्यक विटामिन और खनिजों का एक पावरहाउस है, विशेष रूप से विटामिन ई। अपनी डाइट में पालक को शामिल करने से आपको विटामिन ई की कमी को पुरा करने में मदद मिल सकती है। आप इसे सलाद के रूप में पकाकर या कच्चा खा सकते हैं।
यह मलाईदार फल फाइबर, मैग्नीशियम और विटामिन ई से भरपूर होता है। आप इसे मैश कर सकते हैं और टोस्टेड ब्रेड स्लाइस पर फैलाकर इसका स्वाद ले सकते हैं। आपको इसे अपनी रोज की डाइट में लेना चाहिए।
यह पौष्टिक सब्जी स्वास्थ्य लाभकारी गुणों से भरपूर है। विटामिन ई से भरपूर होने के अलावा, इसमें कैंसर-रोधी गुण होते हैं और यह सबसे अच्छे डिटॉक्स खाद्य पदार्थों में से एक के रूप में भी काम करता है।
विटामिन ई की बात करें तो बादाम को मिस नहीं किया जा सकता। बादाम विटामिन ई का एक अच्छा स्रोत हैं। इसका तेल ड्राई स्किन को दूर रखने में बहुत मदद कर सकता है। इसलिए यदि आपकी त्वचा ड्राई है, तो बादाम के तेल का इस्तेमाल करें।
सूरजमुखी के बीज विटामिन ई, एसेंशियल ऑयल, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और जिंक से भरपूर होते हैं। मुट्ठी भर सूरजमुखी के बीज आपके पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होते हैं। आप इसे आराम से अपने नाश्ते में खा सकते है।
मूंगफली एंटीऑक्सीडेंट, मोनोअनसैचुरेटेड फैट और विटामिन ई का एक अच्छा स्रोत हैं। थोड़ी सी मूंगफली में लगभग 20% विटामिन ई होता है। विटामिन ई में रेस्वेराट्रॉल भी होता है। भुनी हुई मूंगफली को आप नाश्ते के तौर पर खा सकते हैं।
आम गर्मियों में काफी पसंद किया जाता है, यह स्वादिष्ट, मीठा और रसीला फल है जो सबको पसंद होता है। वे विटामिन ई के भी बहुत अच्छे स्रोतों में से एक है, 100 ग्राम आम का सेवन विटामिन ई का 6% दे सकता है।
झींगा न केवल स्वादिष्ट स्टार्टर होते हैं, बल्कि वे विटामिन ई से भी भरपूर होते हैं। वे खनिज, विटामिन डी, विटामिन बी 12, विटामिन बी 3, सेलेनियम और कॉपर से भरपूर हैं। आप इस हल्के तेल में भूनकर खा सकते है।
बहुत से लोग चुकंदर के स्वाद से परिचित हैं। पर क्या आप जानते हैं कि चुकंदर की ही तरह उसके पत्ते भी बहुत फायदेमंद होते हैं। चुकंदर के पत्तों में विटामिन ई पाया जाता है, जो आपकी त्वचा और इम्युनिटी के लिए फायदेमंद है।