By Yogita Yadav
Published Apr 09, 2025

Healthshots

Mango benefits : गर्मी में बीमार नहीं पड़ना, तो जरूर खाएं आम, यहां हैं इनके 6 फायदे 

गर्मी शुरू होते ही लोग बेसब्री से आम का इंतजार करने लगते है। आम न केवल आपके टेस्ट बड्स को सेटिस्फाई करता है, बल्कि ये शरीर को कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की गुणवत्ता भी प्रदान करता है, जो आपके शरीर को पूर्ण रूप से स्वस्थ रहने में मदद करते हैं। यदि आप आज तक आम के फायदों से वाकिफ नहीं हैं, तो आइए यहां हमने इसके कुछ महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ बताए हैं।

Image Credits: Adobe Stock

पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा दे

Image Credits: Adobe Stock

आम में फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो पाचन में सुधार कर, खाद्य पदार्थों को पूरी तरह से पचने में मदद करते हैं। वहीं पाचन संबंधी परेशानी जैसे ब्लोटिंग, कब्ज, अपच को रोकने और नियमित मल त्याग को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं।

Image Credits: Adobe Stock

इम्यूनिटी बूस्टिंग है

Image Credits: Adobe Stock

आम में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा इम्यूनिटी को बढ़ावा देने और संक्रमण से बचाव में मदद करते हैं। आम के सेवन से शरीर गर्मी में बढ़ते तापमान और इसकी वजह से होने वाली समस्याओं से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार रहती है।

Image Credits: Adobe Stock

हृदय स्वास्थ्य का समर्थन करे

Image Credits: Adobe Stock

आम में मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, और स्वस्थ हृदय प्रणाली का समर्थन करते है। यदि आप हाई ब्लड प्रेशर की मरीज हैं, तो आम का सेवन हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम कर देता है।

Image Credits: Adobe Stock

आंखों के लिए अच्छा है

Image Credits: Adobe Stock

आम में विटामिन ए की गुणवत्ता पाई जाती है, जो अच्छी दृष्टि के लिए आवश्यक है। वहीं ये उम्र से संबंधित आंखों की बीमारियों को रोकने में मदद करती है। अगर आप अपने आंखों की रोशनी को लंबे समय तक बरकरार रखना चाहती हैं, तो आपको इसे जरूर खाना चाहिए।

Image Credits: Adobe Stock

त्वचा स्वास्थ्य का समर्थन करे 

Image Credits: Adobe Stock

आम में एंटीऑक्सीडेंट की गुणवत्ता पाई जाती है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से प्रोटेक्ट करते हुए स्किन सेल्स को डैमेज होने से रोकती हैं। जिससे त्वचा की टेक्सचर और रंगत एक सामान्य बनी रहती है। आम त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करता है, जिससे त्वचा का ग्लो बरकरार रहता है।

Image Credits: Adobe Stock

वजन कम करने में सहायक

Image Credits: Adobe Stock

आम में मौजूद फाइबर की गुणवत्ता आपको लंबे समय तक संतुष्ट रहने में मदद करती है, जिससे आपको बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती और आपका कैलोरी इनटेक भी सीमित रहता है। अगर आप वेट लॉस डाइट प्लान कर रही हैं, तो आम को अपने मीठे की क्रेविंग्स कम करने के लिए खा सकती हैं। परंतु आम का सेवन हमेशा मॉडरेशन में करना चाहिए।

Image Credits: Adobe Stock