Healthshots

By Smita Singh 

Published Jan 13, 2024

शीतलहर के बीच बच्चों को रखना है स्वस्थ, तो इन 8 तरीकों से रखें उन्हें नेचुरली वाॅर्म

सर्दी में बच्‍चे के हाथ और पैर आसानी से ठंडे हो जाते हैं। इसलिए इन्‍हें गर्म रखना जरूरी है। काफी अधिक ऊर्जा होने के कारण बच्चे ठंड में भी खेलते रहते हैं। इससे उनके शरीर का तापमान लो होने का भी खतरा रहता है। जाड़े में उन्हें संक्रमण और एलर्जी होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

Image Credits : Adobestock 

क्यों जरूरी है ठंड में बच्चों को वार्म रखना?

यदि आपके पास कोई बच्चा है, तो ठंड में आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।  उन्हें ठंड लगने की संभावना अधिक रहती है। उन्हें कपड़ों की एक्स्ट्रा लेयर पहनाएं। जूते, मोज़े, सिर ढंकने वाले कपड़े और दस्ताने जरूर पहनाएं।

Image Credits : Adobe stock

शरीर को पूरी तरह ढककर रखें

ठंड के कारण सर्दी या फ्लू हो सकता है। यह जरूरी है कि वे नियमित रूप से साबुन और पानी से अपने हाथ धोएं। बच्चों को अपना मुंह ढकने के लिए कहें। इससे वे न सिर्फ गर्म रहेंगे, बल्कि छींकते या खांसते हैं, तो रूमाल का उपयोग करें।

Image Credits : adobe stock

नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धुलवाएं

सर्दी या ठंड के मौसम में बच्चों या वयस्कों को पानी पीने के लिए पर्याप्त प्यास नहीं लगती है। नैचरली वार्म रखने के लिए  उन्हें पानी पिलाना जरूरी हैं। इससे कब्ज और सिरदर्द जैसी समस्या भी नहीं होगी। गर्म हल्दी वाला दूधसर्दियों के दौरान प्रतिरक्षा बनाने में मदद मिलती है और नैचुरली वार्म रहते हैं।

Image Credits :Adobe stock

बच्चों को हाइड्रेटेड रखें

सर्दियों के दौरान बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो हो जाती है। उनका शरीर भी जल्दी गर्म नहीं होता है। नेचुरल रूप से वार्म रखने के लिए  उन्हें पोषक तत्वों से भरपूर विंटर फ़ूड देना जरूरी है।

Image Credits : Adobe stock

गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थ चुनें

बच्चों को प्रतिदिन व्यायाम कराने से वे प्राकृतिक तरीके से वार्म रहते हैं। उन्हें सर्दी और संबंधित बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम हो जाता है। व्यायाम करने से शरीर मजबूत होता है जिससे बच्चा फिट रहता है। ठंड के मौसम में व्यायाम करने के सबसे प्रभावी तरीके साइकिल चलाना, जॉगिंग, दौड़ना और रस्सी कूदना हैं।

Image Credits : Adobe stock

रोज व्यायाम करवाएं

सर्दी में बच्चे छुट्टियों के दौरान खेलने के लिए उत्सुक रहते हैं। ठंड के मौसम में बाहर खेलना बच्चों को ठंड की चपेट में ले सकता है। इसलिए उन्हें गर्म रखने के लिए बच्चों को घर के अंदर खेलने दें।

Image Credits : Adobe stock

बच्चों के साथ इनडोर गेम्स खेलें

पिस्ता गर्म तासीर वाली ड्राई फ्रूट है। यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है । काजू में कैलोरीज़ और फैट की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को गर्म रखने में मदद करती है। बादाम, अखरोट, खजूर भी शरीर को गर्म रखते हैं।

Image Credits : Adobe stock

नट्स और ड्राई फ्रूट्स खिलाएं

बच्‍चे के शरीर को गर्म रखने के ल‍िए उनकी डाइट में बादाम का दूध शाम‍िल करें। बादाम की तासीर गर्म होती है। इसके अलावा, बच्‍चे को अदरक का सूप प‍िला सकती हैं।  गाजर, टमाटर का सूप भी पिलाना जरूरी है।

Image Credits : Adobestock

अदरक को जरूर करें डाइट में शामिल