Healthshots
By Smita Singh
Published Aug 9 2023
बेली फैट यानी पेट की चर्बी से छुटकारा पाने से ही स्वास्थ्य बढ़िया हो सकता है। पेट पर जमी चर्बी कई रोगों का कारण बन सकती है। यदि इसे हटा लिया जाए तो यह उम्र भी बढ़ा सकती है।
स्पिरुलिना कम कैलोरी वाला, एंटी इन्फ्लामेटरी और ब्लड लिपिड कम करने वाला प्रोटीन फ़ूड है। यह एक सी वीड है, जिसे डॉक्टर की सलाह पर अपने आहार में शामिल करें। इसके पाउडर को सलाद, स्मूदी और जूस में मिला कर लिया जा सकता है।
ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं और पाचन में मदद करते हैं। इनमें इन सोलुबल फाइबर और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो भूख को कम करते हैं। ये वर्कआउट के लिए ऊर्जा देते हैं। एडेड प्रोटीन के लिए सुबह ओटमील को नट बटर या नट्स के साथ खाया जा सकता है।
दही में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। यह बॉडी मास इंडेक्स यानी बीएमआई पर निगरानी रखता है। डाइट में इसे शामिल करने से मेटाबोलिज्म मजबूत कर कुछ किलो वजन कम किया जा सकता है। दही की छाछ, लस्सी से भी वजन कम करने में मदद मिलती है।
एक कप बेल कैप्सिकम दैनिक सेवन के लिए जरूरी विटामिन सी की तीन गुना मात्रा देती है। कैप्सिकम में मौजूद विटामिन सी पेट की चर्बी से लड़ने में मदद करेगा। स्वादिष्ट सब्जी, सूप, सैलेड के रूप में सेवन किया जा सकता है।
बादाम हेल्दी फैट और प्रोटीन के कारण पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड से समृद्ध होने के कारण मेटाबोलिज्म बढ़ाता है और देर तक एनेर्जेटिक बनाये रखता है।
एक्स्ट्रा वर्जिन आयल के साथ खाना पकाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। यह एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और एचडीएल यानी अच्छा कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। वजन घटाने के लिए इसका उपयोग भोजन पकाने के लिए कर सकती हैं।
चिया सीड्स प्रोटीन और हेल्दी फैट का एक बड़ा स्रोत हैं। दो बड़े चम्मच चिया सीड में लगभग 10 ग्राम आहार फाइबर होता है। ये ग्लूटेन-मुक्त होते हैं। तृप्ति बढ़ाते हैं। ये सूजन रोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण वाले होते हैं। इसे स्मूदी, सलाद और नाश्ते के विकल्प के रूप में लिया जा सकता है।
रास्पबेरी आहार फाइबर और एंथोसायनिन और एलेगिटैनिन जैसे पॉलीफेनोल्स से भरपूर होते हैं। यह बोवेल मूवमेंट में सुधार करता है। यह लंबे समय तक तृप्त रखता है। इनमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट सूजन से हुए मोटापा को कम करता है। स्मूदी, फ्रूट चाट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।