By Yogita Yadav
Published Apr 10, 2025
सत्तू जो भुने हुए चने का आटा है, और आपकी सेहत के लिए तमाम रूपों में फायदेमंद साबित हो सकता है। खासकर गर्मी के मौसम में सत्तू पीने की सलाह दी जाती है। इस दौरान सत्तू का सेवन अधिक फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह बॉडी को पर्याप्त हाइड्रेशन प्रदान करता है, और पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। तो फिर क्यों न इस गर्मी आप भी इसे ट्राई करें।
सत्तू को इसकी कूलिंग प्रॉपर्टीज के लिए जाना जाता है। इसमें शरीर को ठंडक प्रदान करने वाले गुण होते हैं, जिससे गर्मी के मौसम में आपके शरीर का तापमान संतुलित रहता है। इसकी ये गुणवत्ता इसे एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक बनाती हैं।
कूलिंग प्रॉपर्टीज
सत्तू में भरपूर मात्रा में फाइबर की गुणवत्ता पाई जाती है, जो पाचन में आपकी सहायता करते हैं। फाइबर की मात्रा नियमित मल त्याग को बढ़ावा देती है, और कब्ज होने से रोकती है। इसके ठंडक देने वाले गुण अपच और एसिडिटी को शांत करने में मदद कर सकते हैं।
पाचन स्वास्थ्य के लिए अच्छा है
सत्तू आंतों को साफ करने और बॉडी टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। शरीर को डिटॉक्सिफाई कर यह आपकी त्वचा स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। क्योंकि गर्मी के मौसम में अक्सर त्वचा संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं।
शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है
सत्तू ड्रिंक आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखता है, जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती। वहीं यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है, और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। इस प्रकार आपकी बॉडी अधिक फैट लूज करती है। अगर आप वजन कम करने का सोच रही हैं, तो सत्तू ड्रिंक को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।
वजन प्रबंधन में मदद करता है
सत्तू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो इसे रक्त शर्करा के स्तर को प्रबंधित करने के लिए उपयुक्त बनाता है। डायबिटीज के मरीज सत्तू शरबत पी सकते हैं, परंतु ध्यान रहे कि इसमें चीनी ऐड न करें। क्योंकि बहुत से लोगों को मीठा सत्तू पसंद होता है।
मैनेज रहता है ब्लड शुगर लेवल
सत्तू में कई महत्वपूर्ण पोषक मौजूद होते हैं, साथ ही साथ इसकी कूलिंग प्रॉपर्टी इम्यूनिटी को बढ़ावा देती है। जिससे गर्मी के मौसम में संक्रमण तथा बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर पूरी तरह तैयार रहता है। आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
प्रतिरक्षा को बढ़ावा दे
सत्तू कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो मजबूत हड्डियों के निर्माण में आपकी सहायता करते हैं। गर्मी के मौसम में रोजाना सत्तू का सेवन करें, इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।
हड्डियों के स्वास्थ्य का समर्थन करता है
सत्तू के हाइड्रेटिंग गुण त्वचा को फिर से जीवंत कर सकते हैं, और बालों के रोम को मजबूत बनाते हैं। गर्मी में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है, ऐसे में सत्तू का सेवन जरूरी लाभ प्रदान करता है।
बाल एवं त्वचा स्वास्थ्य में सुधार करता है
रोजाना 20 मिनट की वॉक कम कर सकती है हृदय रोगों का जोखिम, एक्सपर्ट से जानिए इसके फायदे