Healthshots

By Sandhya 

Published Jan 16, 2023

खानपान और लाइफस्टाइल की ये 7 कोरियन आदतें, रख सकती हैं आपको फिट एंड फाइन

के डार्मा, के ब्यूटी, के पॉप… आजकल भारत के युवाओं के बीज तेजी से प्रचलित हो रहा है। कोरियन लोगों का स्किन केयर तो ब्यूटी वर्ल्ड का सबसे फेमस ट्रेंड बन गया है। लेकिन आपने देखा होगा कि कोरिया के लोग पतले और फिट होते हैं। वो लोग ऐसा क्या खाते हैं और उनकी क्या आदतें है, जो उन्हें मोटा नहीं होने देतीं! चलिए जानते हैं।

Image Credits : Shutterstock

कोरिया में चावल एक मुख्य भोजन है और सफेद ब्रेड की जगह लोग चावल का सेवन करना पसंद करते है। इसमें कम कैलोरी होती है और यह विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। शुशी जो की चावल से बनी होती है, राइस केक ऐसी कई चीजें है जिसमें कोरियन लोग चावल को पसंद करते है।

Image Credits : Shutterstock

चावल है कोरियन डाइट का हिस्सा

कोरियाई डाइट में सब्जियां एक बड़ा हिस्सा होती हैं। विभिन्न प्रकार की सब्जियां खाने से आपको आवश्यक पोषक तत्व और फाइबर मिलेंगे। आपने कोरियन ड्रामा देखा है तो वो लोग ज्यादातर किमती, वेजीटेबस सूप, स्टू, वेजिटेबल राइस नूडल का ही सेवन करते है।

Image Credits : Shutterstock

खूब सारी सब्जियों के साथ खाते हैं चावल

अधिक नमक के सेवन से वॉटर रिटेंशन हो सकता है, जिससे वजन बढ़ सकता है। अपने भोजन में नमक की मात्रा सीमित करने का प्रयास करें और कम सोडियम वाले मसालों वाला खाना ही खाएं।  कोरियन लोग कम स्पाइसी फूड को खाना पसंद करते है।

Image Credits : Shutterstock

नमक का सेवन कम करते हैं

किमची और मिसो जैसे फर्मेंटेड खाद्य पदार्थ, कोरियाई डाइट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है  और बहुत ही आम हैं और पाचन और वजन घटाने में सहायता करते हैं। किमची जैसे खाद्य पदार्थ आपके गट बैक्टिरिया के लिए भी अच्छे होते है। जिससे पाचन ठीक रहता है।

Image Credits : Shutterstock

फर्मेंटेड खाद्य पदार्थ लेते हैं

नियमित व्यायाम स्वस्थ जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, खासकर यदि आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं। अपनी रूटीन में शारीरिक गतिविधि को शामिल करें, चाहे वह टहलना हो, वॉक करना हो, या तायक्वोंडो जैसी पारंपरिक कोरियाई मार्शल आर्ट का अभ्यास करना हो।

Image Credits : Shutterstock

फिजिकली एक्टिव रहते हैं

कोरियाई डाइट और मेडिटेरियन डाइट इस मायने में समान हैं कि वे दोनों अपने व्यंजनों में बहुत सारी मछली का उपयोग करते हैं। गोमांस, पोर्क और चिकन सहित कई अलग-अलग प्रकार के मांस से हृदय रोग, मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है और इसमें फैट की अधिक मात्रा होती है। दूसरी ओर मछली मांस का एक स्वस्थ विकल्प है।

Image Credits : Shutterstock

मीट की बजाए मछली को प्राथमिकता

पोर्शन कंट्रोल है सबसे जरूरी

Image Credits : Shutterstock

पोर्शन कंट्रोल में सहायता के लिए कोरियाई लोगों के पास एक अच्छा टिप है। मापने के गाइड के रूप में वे लोग प्लास्टिक के कपों का उपयोग करके, कोरियाई लोग अपने भोजन के हिस्सों को नियंत्रित करते है। वे प्लेट की जगह छोटे बाउल में खाना खाते है।

Image Credits : Shutterstock