By Yogita Yadav
Published Apr 22, 2025

Healthshots

विटामिन B12 की कमी में ये 6 संकेत हो सकते हैं गंभीर, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

शरीर को स्वस्थ एवं संतुलित तरीके से कार्य करने के लिए तमाम तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, उन्हीं में से एक है विटामिन B12। हालांकि, बहुत से लोगों के शरीर में इस पोषक तत्व की कमी होती है। परंतु लोग नजर आने वाले लक्षणों को लंबे समय तक नजरअंदाज करते रहते हैं, जिसकी वजह से बाद में परेशानी अधिक बढ़ जाती है। इसलिए आप सभी को इन संकेतों के बारे में मालूम होना चाहिए, ताकि सही समय पर विटामिन B12 की कमी को पूरा किया जा सके। 

Image Credits: Adobe Stock

थकान और कमज़ोरी

Image Credits: Adobe Stock

विटामिन B12 की कमी के कारण कई शारीरिक लक्षण नजर आ सकते हैं, पर शुरुआत में थकान और कमज़ोरी का एहसास होता है। शरीर को ऑक्सीजन कैरी करने के लिए पर्याप्त रेड बल्ड सेल्स की आवश्यकता होती है। शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी होने पर ऑक्सीजन का उत्पादन करने की शमता कम हो जाती है।

Image Credits: Adobe Stock

मूड स्विंग्स का कारण बन सकता है

Image Credits: Adobe Stock

विटामिन B12 की कमी के कारण मूड स्विंग्स की समस्या बेहद कॉमन है। भ्रम, मेमोरी लॉस और डिप्रेशन या चिड़चिड़ापन जैसे मूड परिवर्तन शामिल हो सकते हैं। इसकी वजह से नियमित दिनचर्या को फॉलो करना मुश्किल हो सकता है।

Image Credits: Adobe Stock

एनीमिया हो सकता है

Image Credits: Adobe Stock

एनीमिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है, जिससे सांस लेने में तकलीफ, पीलापन और रैपिड हार्टबीट जैसे लक्षण शामिल हैं। शरीर में खून की कमी के कारण सांस लेने में तकलीफ हो सकती है, इसलिए इस संकेत को भूलकर भी नजरअंदाज न करें।

Image Credits: Adobe Stock

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं

Image Credits: Adobe Stock

शरीर में विटामिन B12 की कमी होने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती हैं। इस स्थिति में गैस, ब्लोटिंग मिलती, भूख न लगना और वजन कम होने जैसे संकेत नजर आ सकते हैं। ऐसे संकेत नजर आने पर आपको सचेत हो जाना चाहिए।

Image Credits: Adobe Stock

मुंह में छले हो जाते हैं

Image Credits: Adobe Stock

विटामिन B12 की कमी होने पर ओरल हेल्थ संबंधी लक्षण देखने को मिल सकते हैं, विशेष रूप से मुंह में बार बात छाले निकल आना। इसके साथ ही होठों पर सूखे पपड़ीदार परत जमना और जीभ पर लाल फोड़े होने जैसे लक्षण शामिल हैं।

Image Credits: Adobe Stock

दृष्टि संबंधी समस्याएं

Image Credits: Adobe Stock

नर्व डैमेज होने के कारण आपकी दृष्टि धुंधली हो सकती है। लंबे समय तक शरीर में विटामिन B12 जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व की कमी के कारण आंखों की रौशनी कम होने लगती है। वहीं बढ़ती उम्र के साथ होने वाली नेत्र संबंधी समस्याएं आपको उम्र से पहले प्रभावित कर सकती हैं।

Image Credits: Adobe Stock