Healthshots

By Isha Gupta

Published Mar 14, 2023

मुंह की बदबू से जल्द राहत देंगे ये 6 असरदार घरेलू उपाय

सांसो की बदबू किसी का भी मूड खराब कर सकती है। यह समस्या न सिर्फ आपका कॉन्फ़िडेंस गिराती है, बल्कि आपकी ओरल हेल्थ खराब होने का कारण भी बनती हैं। आइए जानते हैं इस समस्या से निपटने के कुछ असरदार घरेलू उपाय।

Image Credits : Adobestock

नमक और तेल की मालिश

Image Credits : Shutterstock

इस नुस्के के लिए एक चम्मच मस्टर्ड ऑयल में एक चुटकी नमक मिलाएं। अब इससे दांतों की मालिश करें। इस नुस्के से न केवल आपके मुंह की बदबू कम होगी  बल्कि दांत और मसूड़े भी मजबूत बनेंगे।

Image Credits : Shutterstock

तुलसी के पत्ते बेहद असरदार

Image Credits : Shutterstock

तुलसी की पत्तियों को सुखाकर इसका  चूरन तैयार कर लें। इस चूरन से रोज़ाना दांतों में मसाज करें। यह मुंह की बदबू कम करके दातों को चमकदार बना सकता है। इसके अलावा आप नीम की दातुन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं

Image Credits : Pixabay

लौंग का देसी नुस्खा

Image Credits : Shutterstock

आयुर्वेद में लौंग को मुंह की समस्याओं के लिए असरदार माना गया है। इसमें मौजूद एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण सांसो की बदबू खत्म कर सकता है। इसलिए खाने के बाद इसके सेवन की सलाह दी जाती है।

Image Credits : Pixabay

खाली पेट खाएं पुदीने के पत्ते

Image Credits : Adobestock

Adobestock

मुंह की बदबू से लेकर दातों के दर्द तक पुदीने के पत्ते सबसे ज्यादा असरदार हैं। इसके लिए आप पुदीने के पत्ते या पुदीने के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। खाली पेट इसका सेवन ज्यादा फायदेमंद होगा।

Image Credits : Pixabay

Pixabay

जेब में ब्रेथ जेल रखें

Image Credits : Adobestock

अगर आपके दांत कमजोर हैं और पत्ते चबाने में समस्या होती है, तो आप ब्रेथ जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप समय-समय पर इस्तेमाल करके मुंह की बदबू को कंट्रोल कर सकती हैं।

Image Credits : Internet

ग्रीन टी होगी असरदार

Image Credits : Pixabay

मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर ग्रीन टी मुंह की बदबू से जल्द राहत दे सकती है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीफंगल गुण मुंह के बैक्टीरिया से लड़ते हैं।

Image Credits : Pixabay

Pixabay