By Anjali Kumari
Published Dec 23, 2024
मेडिटेशन यानी कि ध्यान का अभ्यास हम सभी के लिए जरूरी है। मेडिटेशन को अलग-अलग तरह से किया जा सकता है, परंतु इनका परिणाम सामान्य होता है। ध्यान मानसिक तथा शारीरिक दोनों रूपों में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। खासकर इस तनाव भरी जिंदगी में परेशानी से बचने के लिए नियमित रूप से ध्यान करना आवश्यक है। तो चलिए जानते हैं, आखिर मेडिटेशन आपकी सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है।
तनाव कम करने में मदद करता है
मेडिटेशन टेक्नीक, जैसे कि माइंडफुलनेस मेडिटेशन, आराम को बढ़ावा देने और मन को शांत करके तनाव के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। एंग्जाइटी डिस्ऑर्डर से ग्रसित व्यक्ति के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट बेहद फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि अधिक तनाव एंग्जाइटी के लक्षणों को बढ़ा सकता है।
भावनात्मक नियंत्रण में मदद करता है
मेडिटेशन का नियमित अभ्यास भावनात्मक जागरूकता और विनियमन कौशल विकसित करने में मदद कर सकता है। यह तीव्र भावनाओं और मूड के उतार-चढ़ाव से निपटने में आपकी सहायता करता है। वहीं अवसाद जैसे मूड डिसऑर्डर वाले व्यक्ति के लिए यह फायदेमंद साबित हो सकता है।
नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है
ध्यान आपके शरीर और दिमाग को आराम प्रदान करता है और नींद की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है। रात को सोने से पहले भी मेडिटेशन का अभ्यास किया जा सकता है। इस प्रकार आपके मूड, ऊर्जा स्तर और संज्ञानात्मक कार्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिलती है।
संतुलित रहता है ब्लड प्रेशर
मेडिटेशन तनाव को कम करता है, जिससे स्वाभाविक रूप से हृदय पर दबाव कम हो जाता है। इस प्रकार आपको ब्लड प्रेशर रेगुलेशन में मदद मिलती है। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, तो नियमित मेडिटेशन ब्लड प्रेशर की दवाओं की आवश्यकता को कम कर देता है।
यादाश्त बनाए रखने में मदद करे
ध्यान उम्र से संबंधित याददाश्त से जुड़ी समस्या को कम करने में मदद करता है। अध्ययनों से पता चलता है कि ध्यान करने वाले व्यक्ति का न्यूरोसाइकोलॉजिकल परीक्षण में बेहतर प्रदर्शन होता है।
एडिक्शन से लड़ने में मदद करता है
मेडिटेशन मेंटल डिसिप्लिन विकसित करने में मदद कर सकता है, जो आपके एडिक्शन ट्रिगर्स को नियंत्रित करने के लिए बहुत जरूरी है। यह आपकी जागरूकता बढ़ाकर, आपके आत्म-नियंत्रण को बढ़ावा देता है। वहीं किसी भी नकारात्मक निर्भरताओं को तोड़ने में मदद कर सकता है।