By Jyoti Sohi
Published Dec 27, 2024

Healthshots

Vitamin Deficiency : 5 संकेत, हो सकते हैं इन 5 विटामिनों की कमी के लक्षण, आज ही से दें ध्यान

शरीर में अन्य पोषक तत्वों के समान विटामिन और मिनरल भी बेहद आवश्यक है। इससे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के अलावा आंखों के स्वास्थ्य को उचित बनाए रखने में मदद मिलती है। सेलुलर ग्रोथ को बढ़ाने वाले इस पोषक तत्व को आहार में शामिल करके इम्यून सिस्टम को भी मज़बूती मिलती है। इन 5 संकेतों से पता लगाएं कि शरीर में बढ़ रही है विटामिन की कमी।

Image Credits: Adobe Stock

विटामिन बी7 की कमी : बालों का रूखापन

Image Credits: Adobe Stock

शरीर में विटामिन बी 7 की मात्रा शरीर में मौजूद फूड को एनर्जी में बदलने में मदद करते हैं। इसकी कमी के चलते नाखूनों का टूटना और बालों को पतलापन व हेयरफॉल का सामना करना पड़ता है। इसके लिए आहार में नट्स, सीड्स, पालक, केला, शकरकंदी और साबुत अनाज को शामिल करें।

Image Credits: Adobe Stock

विटामिन बी12 की कमी : मांसपेशियों में कमजोरी

Image Credits: Adobe Stock

विटामिन बी12 की कमी से शरीर में एनीमिया, थकान, मांसपेशियों में कमजोरी, हाथ या टांगों में झनझनाहट व सुन्नता बढ़ने लगती है। इससे कुछ भी सोचने व समझने में कठिनाई हो सकती है। इसके अलावा मुंह में छाले बढ़ने लगते है। इसके लिए आहार में दूध, दही, चीज़, अंडा और मछली को शामिल करें।     

Image Credits: Adobe Stock

विटामिन सी की कमी : मसूड़ों की सूजन

Image Credits: Adobe Stock

विटामिन सी की कमी के चलते गम ब्लीडिंग और मसूड़ों की सूजन का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा वेटलॉस का सामना करना पड़ता है और हेयर लॉस की समस्या बनी रहती है। इसके लिए आहार में खट्टे फल, संतरे, नींबू, मौसमी और अंगूर को शामिल करें। इसके अलावा अमरूद, कीवी, ब्रोकोली और पालक में भी विटामिन सी पाया जाता है। 

Image Credits: Adobe Stock

विटामिन डी की कमी : हर समय थकान 

Image Credits: Adobe Stock

बार बार होने वाली थकान और कमजोरी विटामिन डी की कमी को दर्शाता है। विटामिन डी की कमी और कैल्शियम की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम बढ़ता है। इससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। इससे शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ने लगता है।

Image Credits: Adobe Stock

विटामिन ए की कमी : आंखों में ड्राईनेस 

Image Credits: Adobe Stock

इससे शुष्क त्वचा और एक्जिमा हो सकता है। इसके अलावा विटामिन ए की कमी के चलते आंखों में शुष्कता बढ़ते लगती है। साथ ही लालिमा और खुजली बनी रहती है। साथ ही जोड़ों में दर्द व त्वचा का फटना सामान्य लक्षण है। इसके लिए आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, बीन्स, केला, गाजर और अंडे शामिल करें।

Image Credits: Adobe Stock